Categorized | लखनऊ.

कानपुर रोड पर सिथत 32वीं वाहिनी पी0ए0सी0 कैम्पस में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नार्थ-साउथ कारीडोर के डिपो को स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी

Posted on 06 February 2014 by admin

मंत्रिपरिषद ने कानपुर रोड पर सिथत 32वीं वाहिनी पी0ए0सी0 कैम्पस में लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के नार्थ-साउथ कारीडोर के डिपो को स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। मंत्रिपरिषद ने मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन में फील्ड में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के अनुरूप प्रस्ताव में आवश्यक परिवर्तनपरिवद्र्धन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत भी कर दिया है।
निर्णय के अनुसार कानपुर रोड सिथत 32वीं वाहिनी पी0ए0सी0 कैम्पस में मेट्रो रेल परियोजना के नार्थ-साउथ कारीडोर के डिपो की स्थापना हेतु लगभग 52 एकड़ भूमि को गृह विभाग से मेट्रो परियोजना के क्रियान्वयन हेतु गठित लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन को नि:शुल्क हस्तान्तरित की जाएगी। मेट्रो रेल परियोजना के क्रियान्वयन हेतु गठित मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा लगभग 31 एकड़ में पुनर्नियोजित पी0ए0सी0 कैम्पस में पुनर्निर्माण की कार्यवाही अपने व्यय पर की जाएगी। प्रस्तावित मेट्रो डिपो तथा नए पी0ए0सी0 कैम्पस के निर्माण में पी0ए0सी0 के पुराने भवनों के आवश्यकतानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही गृह विभाग द्वारा नियमानुसार की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि मेट्रो रेल परियोजना के नार्थ-साउथ कारीडोर के लिए डी0एम0आर0सी0 द्वारा वर्ष 2011 में प्रस्तुत डी0पी0आर0 में डिपो की स्थापना एयरपोर्ट के सामने प्रस्तावित की गर्इ थी, परन्तु उक्त स्थान एयरपोर्ट के फनल जोन में सिथत होने के कारण डिपो की भूमि को अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाना आवश्यक था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in