Categorized | लखनऊ.

वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापनानिर्माण हेतु नीति निर्धारण का निर्णय

Posted on 06 February 2014 by admin

प्रदेश की जनता को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी वचनबद्धता के मददेनजर मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार प्राथमिक स्वास्थ्य व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापनानिर्माण हेतु नीति निर्धारण के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
नीति के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिला योजना समिति के अनुमोदनोपरान्त प्रति 30 हजार की जनसंख्या पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना का प्रावधान किया गया है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से दूसरे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की न्यूनतम दूरी 5 कि0मी0 निर्धारित की गर्इ है। प्रति एक लाख की जनसंख्या पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किए जाने की नर्इ नीति भी निर्धारित की गर्इ। इस प्रकार वर्ष 2011 की जनगणाना के आधार पर नर्इ नीति के अनुसार प्रदेश में 12वीं एवं 13वीं पंचवर्षीय योजना में 1674 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व 719 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापनानिर्माण चरणबद्ध रूप से किया जाएगा।
एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नि:शुल्क भूमि की उपलब्धता पर प्रति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणसंचालन पर 1.36 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय भार तथा कुल 1674 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु कुल 2282.71 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय भार आएगा। एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नि:शुल्क भूमि की उपलब्धता पर प्रति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माणसंचालन पर 5.61 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय भार तथ कुल 719 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों हेतु कुल 4034.45 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय भार आएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in