Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के 246 संस्कृत विधालयोंमहाविधालयों के अनुदान सूची में शामिल किये जाने हेतु विगत 32 वर्षो से सशक्त माग उठती रही है।

Posted on 06 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के 246 संस्कृत विधालयोंमहाविधालयों के अनुदान सूची में शामिल किये जाने हेतु विगत 32 वर्षो से सशक्त माग उठती रही है। आज दिनांक 05-02-2014 को मा0 मंत्रिपरिषद(कैबिनेट) की बैठक में उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी ने संस्कृत शिक्षकों द्वारा की जा रही माग को स्वीकार करते हुए 246 संस्कृत विधालयों को अनुदान सूची में शामिल करने की मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसे लेकर उत्तर प्रदेश संस्कत शिक्षकछात्र एवं सामाजिक सेवा शिक्षण समिति ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मा0 मुलायम सिंह यादव जी एवं उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश संगठन की हुर्इ बैठक में आज संस्कृत शिक्षकशिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि इस माग को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में श्री मनोज कुमार पाण्डेय, तत्कालीन मा0 राज्यमंत्री, कृषिप्रदेश अध्यक्ष, ब्राहमण सभा ने मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री मुलायम सिंह यादव एवं मा0 मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी ने आश्वासन दिया था, जिसे राज्य सरकार ने बड़ी सहृदयता पूर्वक इस माग को स्वीकार कर देश की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत को नया जीवन देने का काम किया। संस्कृत से आस्था रखने वाले जीवन में कभी भूल नहीं पायेंगे।
संगठन के महामंत्री, श्री परमानन्द पाण्डेय ने कहा कि 2007 में तत्कालीन मा0 मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी ने प्रदेश के 246 संस्कृत विधालयों को अनुदान सूची में शामिल करने हेतु शासनादेश जारी किये थे, जिसे पूर्ववर्ती बसपा सरकार ने द्वेवषभावना से ग्रसित होकर अपनी सरकार में लमिबत रखा। श्री परमानन्द पाण्डेय ने कहा कि आज प्रदेश में यह स्पष्ट हो गया है कि ब्राहमणों का सम्पूर्ण हित समाजवादी पार्टी में ही निहित है। चूंकि संस्कृत विधालयों में अधिकाशं ब्राहमण ही हैं इसलिए यह स्पष्ट हो गया है कि ब्राहमणों की सबसे हितेशी समाजवादी पार्टी ही है।
संगठन के प्रतिनिधि मण्डल श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मा0 मंत्री जी के आवास पर पहुचकर आभार प्रकट किया और आश्वासन दिलाया कि आने वाले दिनों में संस्कृत विधालयों के अधिकारी व कर्मचारी समाजवादी पार्टी द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाकर मा0 नेता जी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का दृढसंकल्प लिया। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि अतिशीघ्र एक संस्कृत शिक्षक अभिन्नदन समारोह लखनऊ में आयोजित कर मा0 नेता जी, मा0 मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी एवं श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी, मा0 मंत्री जी का अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया जायेगा।
श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मा0 मंत्री जी के स्वागत में निम्न संस्कृत शिक्षक समिति रहे है:-
सर्वश्री धनन्जय प्रसाद चतुर्वेदी, अभय शुक्ला, देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, शरदव्रत पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, श्यामजी तिवारी, विजय नारायण, अश्वनी, रामजनम दुबे, राकेश पाण्डेय, दुर्गेश कुमार इत्यादि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in