Categorized | Latest news, लखनऊ.

राज्यपाल ने एन0सी0सी0 कैडेटस को पदक वितरित किये सफलता के लिये परिश्रम और अनुशासन जरूरी –राज्यपाल

Posted on 06 February 2014 by admin

untitled-1
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने आज राजभवन में उत्तर प्रदेश एन0सी0सी0 निदेशालय द्वारा आयोजित एक समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये एन0सी0सी0 कैडेटस को ”राज्यपाल स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया। कैडेटस का यह ग्रुप गत दिनों दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर लौटा है। इस अवसर पर मेजर जनरल बलराज सिंह व एन0सी0सी0 के वरिष्ठ अधिकारीगण उपसिथत थे।
राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि एन0सी0सी0 कैडेटस राष्ट्रहित और जनसेवा से जुड़े क्षेत्रों में प्रशंसनीय योगदान दे रहे हैं। जीवन में सफलता के लिये परिश्रम और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि एन0सी0सी0 एक ऐसी संस्था है जो एक पहचान के साथ देश की सेवा का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सही दिशा में चिन्तन और सही कार्यों में सक्रिय होना नितान्त आवश्यक है। युवाओं को अपने व्यकितगत जीवन के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति सजग रहना होगा।
श्री जोशी ने कहा कि एन0सी0सी0 एक अच्छा प्लेटफार्म है तथा इसका प्रसार बढ़ना चाहिये। अधिक से अधिक छात्रों को एन0सी0सी0 से जोड़े। इससे छात्रों में अनुशासन के साथ-साथ नया वातावरण बनेगा। महिला कैडेटस को मेडल मिलने पर बधार्इ देते हुए कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में सफलता मिलना एक अच्छा बदलाव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दीक्षान्त समारोह में भी छात्राएं ज्यादा मेडल प्राप्त कर रही हैं।
राज्यपाल ने समारोह में सुकीर्ति सक्सेना(गाजियाबाद), विक्रांत कुमार चौधरी (मेरठ़), श्रवण कुमार पाण्डे (वाराणसी), पुनीत कुमार सिंह (लखनऊ), मंयक कुमार (गाजियाबाद), चांदनी जायसवाल (कानपुर) को ”राज्यपाल स्वर्ण पदक तथा अमन श्रीवास्तव (वाराणसी), गुलाम साबिर (लखनऊ), सददाम खान (इलाहाबाद), प्राची गुप्ता (कानपुर), सूरज कुमार त्रिपाठी (गोरखपुर), एैमन जावेद (गोरखपुर) को ”राज्यपाल रजत पदक देकर अंलकृत किया।
इस अवसर पर अच्छे प्रदर्शन के लिये एन0सी0सी0 बरेली ग्रुप को बैनर देकर सम्मानित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in