Categorized | लखनऊ.

सामाजिक संस्था आइरीड भारत के तत्वधान मे बसंत पंचमी तथा श्री श्री सरस्वती पूजा का आयोजन आइरीड परिसर में किया गया।

Posted on 05 February 2014 by admin

इसअवसर पर आइरीड के संस्थापक चन्द्र कुमार छाबडा के संयोजन मे प्रात: 10 बजे से प्रारम्भपूजा मे सवप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी तत्पश्चात पंडित मन्तोष गांगुली ने सनातन  विधि विधान से विधा की अधिष्ठात देवी मा सरस्वती का आहवान, आधिवास, उदबोधन, प्राणप्रतिष्ठा, चक्षुदान  तथा  सोलह श्रृगार किया । पूजन,पुष्पांजलि तथा ऊँ सरस्वते नम: के मंत्र के साथ 108 बेल पत्र सेे हवन किया गया। आरती, प्रसाद वितरण तथा मां को भोग अर्पण के साथ पूजा सम्पन्न हुए ।
आइरीड की निदेशक डा0 अर्चना ने बताया कि युवा मूर्तिकार दीपिका द्वारा पर्यावरण मित्र बसंत ऋतु ंके सतरंगी प्राकृतिक रंगो से मां सरस्वती की प्रतिमा को सजा कर एक अभिनव प्रयोग किया  है ।
उन्होने बताया कि वर्ष 1996 से प्रारम्भ पर्यावरण मित्र पूजा आयोजनो को आज हजारों  लोग तथा सैकडो संंस्थायें अपना रहे है। यह सामाजिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में भाग लेने वालो मे मुख्य रूप से अशोक कुमार बैनर्जी, कल्याण भटटाचार्या, श्रेया भटटाचार्या, आलोक त्रिपाठी, सुदीप्ता मुखर्जी, आशीष मुखर्जी तथा डा0 निवेदिता आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in