Categorized | Latest news, लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास 5,

Posted on 04 February 2014 by admin

02-02-h-cm-photo

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आज युवा संकल्पम संस्था, कानपुर के पदाधिकारियों ने भेंट कर समाजवादी छात्र सभा के लिए कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। संस्था के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा में शामिल हुए तथा उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाजवादी नीतियों के आधार पर युवाओं के कल्याण एवं प्रगति के लिए कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री ने युवा संकल्पम संस्था के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा शकित एक बेहतर समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि नैतिकता, र्इमानदारी और संघर्ष के आधार पर बड़ी से बड़ी मुशिकलों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा संकल्पम संस्था के कार्यकर्ता कानपुर जनपद के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाएं तथा वहां की प्रगति पर नजर रखें। इसके साथ ही वे समाजवादी सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलबिधयों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, संस्था प्रमुख एवं सचिव श्री प्रशांत शुक्ल, अध्यक्ष श्री आकाश शुक्ल, उपाध्यक्ष सुश्री अपराजिता यादव, सुश्री कोमल गौतम, सुश्री निदा जैन, श्री प्रभात, डा0 प्रियंका और सुश्री रिया गुप्ता मौजूद थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in