Categorized | लखनऊ.

मैन आफ द मैच का अवार्ड रांची राइनोज के खिलाड़ी मारिस चीफ को मुख्यमंत्री ने दिया

Posted on 04 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के गम्भीरता से प्रयास कर रही है। खिलाडि़यों को सुविधाएं मुहैया कराने में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है और कर्इ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ओलमिपक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि दी गर्इ है।
मुख्यमंत्री ने ये बात आज यहां गुरुगोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज में हीरो हाकी इणिडया लीग के दूसरे चरण के अन्तर्गत यू0पी0 विजार्डस और रांची राइनोज के बीच हुए मैच के अवसर पर कही। यह मैच रांची राइनोज ने 2-1 से जीता। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मैन आफ द मैच का अवार्ड रांची राइनोज के खिलाड़ी मारिस चीफ को दिया।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय हाकी का शानदार इतिहास रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि हाकी इणिडया लीग के आयोजन से प्रदेश व देश में हाकी की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाशाली युवा इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। इससे आने वाले समय में अन्तर्राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिताओं में देश का प्रदर्शन और बेहतर बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भारतीय हाकी टीम को अनेक होनहार खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरी दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रौशन किया है। यहां तक कि हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द भी उत्तर प्रदेश के ही थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश और लखनऊ में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाने लगी हैं। खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक उपलबिध है।
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। गांव, गरीब, नौजवान, किसान, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों की बेहतरी के लिए कर्इ फैसले लिए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव दिखार्इ पड़ रहा है। बिजली के क्षेत्र में नए कारखानों को लगाए जाने की चर्चा करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप वर्ष 2016 से शहरों को 24 घण्टे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घण्टे विधुत आपूर्ति सुनिशिचत हो सकेगी।
इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री नारद राय समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, सहारा इणिडया परिवार के सदस्य, हाकी इणिडया लीग के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in