Categorized | लखनऊ.

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तैयारियां संघन रूप से चल रही है।

Posted on 01 February 2014 by admin

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तैयारियां संघन रूप से चल रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव स्वयं इन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में कर्इ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, मजदूर, बुनकर, मुसलमान सभी इन निर्णयों से लाभानिवत हुए हंै। समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलबिधयों को जन-जन, गांव-गांव तक पहुचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने मण्डलीय रैलियों के अतिरिक्त साइकिल यात्रा और सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा के कार्यक्रम  तय किए है जिनकी सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी सभी एकजुट है।
यह सभी जानते हैं कि विधान सभा चुनावों में साइकिल यात्राओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल बना था। नौजवानों ने इसमें भारी संख्या में भागीदारी की थी। अब फिर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 01 फरवरी दिन शानिवार से 7 फरवरी दिन शुक्रवार तक प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा चलेगी। इस साइकिल यात्रा को श्री मुलायम सिंह यादव झण्डी दिखाकर रवाना करेगें। इसका उददेश्य समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार के विकासशील एजेण्डा तथा उपलबिधयों को मतदाताओं तक पहुचाना है। साइकिल यात्रियों के साथ एक दो वाहन भी रहेगें जिनमें समाजवादी गाने की सीडी लगी होगी। सरकार की उपलबिधयों की पुसितकाएं भी वितरित की जाएगी।
समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा 6 फरवरी से 10 फरवरी,2014 तक कन्नौज, मैनपुरी, औरैया, इटावा तथा फिरोजाबाद में सघन दौरा कर पिछड़ों, अति पिछड़ों के प्रति समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगी और समाज के इन वर्गो को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी।
सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा अब तक बुंदेलखण्ड, रूहेलखण्ड तथा पूर्वांचल के कर्इ जनपदो तक समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की अवधारण जन-जन तक पहुचाने में सफल रही है। इस यात्रा की शुरूआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पार्टी की झण्डी दिखाकर गत वर्ष सितम्बर में की थी। इस सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा का नेतृत्व श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, मंत्री तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कर रहे है। उनके साथ पिछड़े वर्ग के तमाम पदाधिकारी एवं नेता भी चलेगें। इस दौरान जगह-जगह सभाओं और प्रेसवार्ताओं का भी आयोजन होगा।
सामाजिक न्याय अधिकार रथयात्रा 6 फरवरी,2014 को प्रात: 10Û00 बजे लखनऊ से रवाना होगी और 10 फरवरी को फिरोजाबाद में इसका समापन होगा।
समाजवादी पाटी्र की 3 फरवरी को गोण्डा, 11 फरवरी को सहारनपुर और 15 फरवरी,2014 को गोरखपुर में विशाल रैलियों होगी। इससे पूर्व आजमगढ़, मैनपुरी, बरेली, बदायू, झासी, वाराणसी में समाजवादी पार्टी की विशाल रैलियां हुर्इ है जिनमें लाखों की भीड़ स्वत: स्फर्त तरीके से आर्इ थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in