Categorized | लखनऊ.

मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा

Posted on 01 February 2014 by admin

मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों का आर्थिक विकास करने के लिए दर्जनों योजनाओं का संचालित की जा रही है। लेकिन जानकारी न होने के चलते इस वर्ग लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाहिए कि वह इन योजनाओं प्रचार-प्रसार करें। श्री यादव शुक्रवार को विकास भवन सिथत अपने कार्यालय में उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा शहरी दुकान निर्माण एवं स्वत: रोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण चेक वितरित करने के दौरान बोल रहे थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुनीता यादव की मौजूदगी में आयोजित हुए इस चेक वितरण समारोह में सीडीओ श्री यादव ने कहा कि अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा स्वत: रोजगार यादव, लाण्ड्री योजना, दुकान निर्माण योजना सहित कर्इ योजनाएं चलार्इ जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर अनुसूचित जाति के शहरी व ग्रामीण लोग अपना स्वयं का व्यवसाय कर सकते हैं। जिससे उनका आर्थिक उत्थान होगा। इस मौके श्री यादव ने नगरीय दुकान निर्माण व स्वत: रोजगार योजना के 9.12 लाख रूपये के चेक वितरित किये। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुनीता यादव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र दुकान योजना के तहत 78 हजार का ऋण दो किश्तों में दिया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को दस हजार रूपये का अनुदान दिया जाता है। जबकि शेष ऋण बिना ब्याज के 120 मासिक किश्तों में वापस करना होता है। इस मौके पर श्रीमती यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों के लिए कौशल वृद्धि योजना के तहत 19 टे्रडो में व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इन ट्रेडो के तहत प्रशिक्षण लेकर युवक-युवतियां अपना स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in