Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Posted on 01 February 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आनलाइन पंजीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे बेरोजगार युवा जो विभिन्न टे्रडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक हों, वे जनसेवा केन्द्रों पर जाकर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
कौशल विकास मिशन के निदेशक श्री विकास गोठलवाल ने बताया कि कतिपय समाचार पत्रों में इस आशय के समाचार प्रकाशित हुये हैं कि कौशल विकास मिशन योजना के तहत आनलाइन पंजीकरण 31 जनवरी, 2014 तक ही किये जायेंगे। यह समाचार पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और सत्यता से परे है। आनलाइन पंजीकरण चालू रहेगा।
मिशन निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध  है। 14 से 35 साल के अभ्यर्थी अपनी इच्छा के अनुसार इस योजना में ट्रेड एवं पाठयक्रम का चयन कर सकते हैं। इसमें आनलाइन पंजीकृत युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें रोजगार से जोड़ने हेतु सहायता भी उपलब्ध कराने में मदद की जायेगी।
मिशन निदेशक के अनुसार कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हंै। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-102-8056 पर अथवा वेबसाइडूूूण्नचेकउण्वतह  पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in