Categorized | लखनऊ.

कल से मिलना शुरू हो जायेंगे हज के आवेदन फार्म हज कमेटी की वेबसाइट से भी डाउनलोड किये जा सकेंगे फार्म 15 फरवरी तक जमा होंगे भरे हुए फार्म

Posted on 01 February 2014 by admin

हज-2014 के लिए आवेदन फार्म कल एक फरवरी से मिलना शुरू हो जायेंगे। ये फार्म लखनऊ सिथत उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के कार्यालय, इस समिति के सदस्यों, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालयों, पिछले वर्ष के हज प्रशिक्षण केन्द्रोंमदरसों से प्राप्त किये जा सकते हैं। ये फार्म राज्य हज समिति द्वारा अपने सदस्यों, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालयों एवं पिछले हज प्रशिक्षण केन्द्रोंमदरसों को भेज दिये गये हैं।
भरे हुये आवेदन फार्म आगामी एक से 15 फरवरी के मध्य किसी भी कार्य दिवस में 10ए, विधानसभा मार्ग, लखनऊ सिथत राज्य हज समिति के कार्यालय को डाक द्वारा अथवा व्यकितगत रूप से जमा किये जा सकते हैं।
भारत सरकार द्वारा हज कमेटी आफ इणिडया से जीवन में एक बार हज करने की बाध्यता है। अत: जो व्यकित हज कमेटी आफ इणिडया से पूर्व में हज कर चुका हैं वह हज-2014 में आवेदन नहीं कर सकता है। यदि किसी भी समय ऐसा संज्ञान में आया कि हज आवेदक पूर्व में भी हज कर चुका है, उसका आवेदन निरस्त कर उसकी सम्पूर्ण जमा धनराशि जब्त कर ली जायेगी। हज आवेदन करने वालों के पास मूल अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट होना आवश्यक है जिसके जारी होने की तिथि 15 मार्च 2014 या उसके पूर्व की होना आवश्यक है तथा वैधता 31 मार्च 2015 से पूर्व समाप्त न हो रही हो।
प्रत्येक हज यात्री को 300 रुपये हज कमेटी आफ इणिडया के स्टेट बैंक  खाता संख्या-33564923057 में जमा करना अनिवार्य होगा तथा उसकी रसीद हज आवेदन फार्म के साथ संलग्न करना आवश्यक है। हज आवेदन करने वालों को आर्इ0एफ0एस0 कोड वाले बैंक खाते का विवरण लगाना आवश्यक है। केवल शारीरिक एवं मानसिक रूप से योग्य व्यकित ही हज हेतु आवेदन कर सकता है। हज आवेदकों को स्वयं अभिप्रमाणित औपचारिक घोषणा बुकलेट में संलग्न एक सादे कागज पर करनी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in