माननीय इस्पात मंत्री का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा

Posted on 01 February 2014 by admin

कोयला और खनन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया कदम माननीय इस्पांत मंत्रीए श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने खनन और कोयला आपूर्ति के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। श्री वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के माननीय उद्योग और संसाधन मंत्रीए श्री इयान मैक्फार्लेन के साथ 28 जनवरी 2014 को ब्रिस्बेन में मुलाकात की। बाद मेंए माननीय इस्पात मंत्री ने क्वींसलैंड सरकार के माननीय प्राकृतिक संसाधन तथा खान मंत्रीए श्री एंड्रयू क्रिप्स और क्वींसलैंड सरकार के उप प्रधानमंत्रीए श्री जेफ सीने से भी ब्रिस्बेन में 29 जनवरी 2014 को मुलाकात की।
श्री मैक्फार्लेन के साथ बातचीत करते हुए श्री वर्मा ने भारत के लिए कोयले की आपूर्ति की संभावनाओं और कच्चे माल के विश्वसनीय आपूर्तिकर्ताओं की जरूरतों के बारे में बात की। उन्होंोने भारतीय इस्पात उद्योग के लिए प्राथमिकता के आधार पर कोकिंग कोल की आपूर्ति करने के बारे में भीबींतबीं चर्चा की। माननीय इस्पात मंत्री ने कोकिंग कोल के निर्यात के लिए एक दीर्घकालिक समझौते की संभावनाएं तलाशने के बारे में भी वर्तालाप की।
श्री एंड्रयू क्रिप्स के साथ बातचीत के दौरान श्री वर्मा ने विश्वाहस व्य्क्तक किया कि कोयला परिसंपत्तियों के विकास में निवेश की संभावनाओं का पता भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड सरकार संयुक्त रूप से लगा सकती है।
श्री जेफ सीने के साथ अपनी मुलाकात के दौरान श्री वर्मा ने कोकिंग कोल के निर्यात के लिए न्यूजीलैंड और भारत सरकार के बीच एक दीर्घकालिक समझौते की संभावनाओं का पता लगाने पर जोर दिया।
श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने न्यूजीलैंड सरकार के माननीय ऊर्जा और संसाधन मंत्रीए श्री साइमन ब्रिजेस से वेलिंगटन में 30 जनवरी 2014 को मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्हों ने गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट बेसिस पर खनिज संपत्तियों के आवंटन को बढ़ाने पर जोर दिया।
माननीय इस्पाेत मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया . भारत व्यापार परिषद से भी मुलाकात की। सुश्री जूली बिशपए ऑस्ट्रेलिया सरकार के विदेश मामलों की माननीय मंत्री बैठक के दौरान उपस्थित थीं। श्री वर्मा ने इस्पात उद्योग के बारे में और आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
दोनों देशों की इस यात्रा को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सरकार के मंत्रियोंए सरकारी अधिकारियों और  व्यापारिक समुदायों से बहुत ही सकारात्मऔक प्रतिक्रिया मिली। आपसी हित के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने और भविष्य में विकास और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह बातचीत सफल रही।
माननीय इस्‍पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सेलए एनएमडीसी और आईसीवीएल के अध्यक्षए श्री सीएस वर्माए इस्पात मंत्रालय के संयुक्त सचिवए श्री एस अब्बासीए मॉयल लिमिटेड के सीएमडीए श्री जीण्पीण् कुन्‍दरगी और आईसीवीएल के सीईओए श्री अजय माथुर शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in