Categorized | Latest news, लखनऊ.

राजभवन में बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि शहीदों के सपने को साकार करना होगा–राज्यपाल

Posted on 31 January 2014 by admin

pks_6764-rajapal-photo
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी नेे आज राजभवन में महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि व ”बलिदान दिवस के अवसर पर गाँधी जी की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण करके अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
राज्यपाल ने श्रद्धांजलि सभा में अपने सम्बोधन में कहा कि देश को आजाद कराने के लिये जिन महापुरूषों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया, उनके त्याग को सुदृढ़ व सुरक्षित करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। हमें अपने को देश का अंग मानते हुए समर्पण के भाव से शहीदों के सपने को साकार करना होगा। श्रद्धांजलि केवल सांकेतिक रूप में नहीं, बलिक हम वास्तव में अपने अन्दर बदलाव लाकर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यही संदेश भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
राजभवन में शहीद दिवस के अवसर पर भातखण्डे संगीत संस्थान के कलाकारों द्वारा बापू के प्रिय भजन व रामधुन प्रस्तुत किये गये। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राज्यपाल के प्रमुख सचिव, श्री राजीव कपूर, सचिव, राज्यपाल, श्री चन्द्र प्रकाश सहित राजभवन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपसिथत थे।

pks_6794-rajyapal-photo-1

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in