Categorized | लखनऊ.

बापू के बलिदान दिवस पर सचिवालय दर्पण का लोकार्पण

Posted on 31 January 2014 by admin

सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति, उ0प्र0 के तत्वावधान में आज यहां बापू भवन के सभागार में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्कृति एवं महिला कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरुण कुमार कोरी ने सचिवालय सांस्कृतिक आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका सचिवालय दर्पण का लोकार्पण किया कार्यक्रम में सचिवालय राज्यपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शिव गोपाल सिहं, समिति के सह-संयोजक श्री अखिलेश श्रीवास्तव, संरक्षण मण्डल के सदस्य श्री ओंकार तिवारी आदि उपसिथत थे।
इस अवसर पर सचिवालय सांस्कृतिक समिति द्वारा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अशोक अनहद, डा0 नरेश कात्यायन, वीरेन्द्र बहादुर सिहं, कुसुमाकर, विजय कुमार शुक्ला, अरविन्द प्रधान, शिव शंकर द्विवेदी, डा0 दीपक कोहली, डा0 चांदनी बाला, मानस मुकुल त्रिपाठी, अमित सिहं आदि ने अपनी रचनाएं पेश की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in