Categorized | लखनऊ.

आज दिनाक 30-1-2014 को दोपहर 2:00 बजे भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, मे भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक न्याय मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गयी।

Posted on 31 January 2014 by admin

आज दिनाक 30-1-2014 को दोपहर 2:00 बजे भा.ज.पा कार्यालय नवीन मार्केट, मे भारतीय जनता पार्टी, सामाजिक न्याय मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक मे नव गठित मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपसिथत हुये। बैठक मे सभी पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन संगठन मंत्री सामाजिक न्याय मोर्चा श्री प्रकाश पाल जी ने किया। इस अवसर पर भा.ज.पा कानपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने श्री प्रकाश पाल जी का स्वागत करते हुये उनको माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजनाथ सिंह जी के द्वारा राष्ट्रय समन्वयक सामाजिक न्याय मोर्चा बनाये जाने पर माला पहनाकर उनका सम्मान किया। भा.ज.पा कानपुर महामंत्री श्री सुनील बजाज, मार्चा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री अनिल दीक्षित, जिलामंत्री दीपक सिंह, ने भी श्री रमेश चन्द्र लोधी को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री रमेश चन्द्र लोधी जी का भी स्वागत व सम्मान किया गया। श्री रमेश चन्द्र लोधी जी ने सभी पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुये कार्यकर्ताओ को श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया और आगामी दिनो मे सभी जिलो मे सामाजिक न्याय मोर्चा के सम्मेलन करवाने पर भी बल दिया, जिसके द्वारा समाज के पिछडे व अति पिछडे वर्ग को भा.ज.पा से जोडने के कार्य मे तेजी आ सके।
बैठक मे भा.ज.पा कानपुर महानगर जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने भा.ज.पा सामाजिक न्याय मोर्चा के सभी मनोनीत मण्डल अध्यक्षो एंव महामंत्रियो को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बैठक मे प्रमुख रूप से उपसिथत लोगो मे सर्वश्री जयप्रकाश कुशवाहा(क्षेत्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय मोर्चा), राकेश तिवारी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, राकेश चौरसिया, अरविन्द सचान(जिलाध्यक्ष) सन्तोष जायसवाल, अजय प्रताप वर्मा, मुकेश सविता, पवन कुमार सविता, उमेश कुशवाहा, शोभा श्रीवास्तव, शिवदेवी पाल, ऊर्षा देवी, रवि प्रकाश ंिसह, आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in