Categorized | लखनऊ.

अपराधियों, अराजकतावादियों तथा दंगार्इयों को सपा सरकार अपनी सरकार लगती है- डा0 मनोज मिश्र।

Posted on 31 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की राजधानी में अपराधों की जबर्दश्त वृद्धि के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े हत्याओं और लूटपाट के लिए सपा के लोग जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रदेश की राजधानी का हाल ऐसा है तो पूरे प्रदेश में जंगलराज की कल्पना की जा सकती है। लगातार दो दिनों से हो रही ताबड़तोड़ हत्याओं से प्रदेश की जनता भयभीत है।
डा0 मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गर्इ है। दिन दहाड़े लूट, हत्या और बलात्कार से प्रदेश की जनता भयभीत है। सपा सरकार में डकैत और डकैतों की अखबारों और जनता में चर्चा, सरकार की एक अन्य उपलबिध है। जेलों में अपराधियों द्वारा जेल अधिकारियों पर हमले हो रहे है। खुले आम वसूली हो रही है। तथा कानून के राज की सपार्इयों द्वारा धजिजयां उड़ार्इ जा रही है। प्रदेश के व्यापारियों से सपार्इ खुले आम वसूली कर रहे है। पुलिस के लोग इस वसूली में सपार्इयों का सहयोग कर रही है।
डा0 मिश्र ने बताया कि राजधानी में 7 दिनों में 6 हत्याएं, कानून व्यवस्था का हाल बताने के लिए काफी है। इन्हीं सात दिनों में 2 जगह लूट पाट से प्रदेश की राजधानी दहल उठी। अपराधियों और दंगार्इयों के लिए सपा सरकार सबसे मुकीद रहती है। अपराधियों, दहशतगर्दो तथा अराजकता वादियों को संरक्षण पाकर ये लोग दिल खोलकर कानून व्यवस्था से खेलते है। प्रदेश के हालात बद से बदतर होते जा रहे है और सपा सरकार हाथ पर हाथ धरे लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे है। डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेताते हुए कहा कि इस ध्वस्त कानून व्यवस्था की कीमत सपा सरकार को चुकानी होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in