Categorized | लखनऊ.

लूट की घटना का अनावरण, चार अभियुक्त गिरफतार, लूट का 3,20,000 रूपये नकद व सामान बरामद

Posted on 30 January 2014 by admin

थाना सिहानीगेट क्षेत्रान्तर्गत श्री संजय गर्ग स्टाम्प वेन्डर निवासी राजनगर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद से मोटरसाइकिल सवार 04 बदमाशों द्वारा इनका बैग छीन लिया गया था तथा विरोध करने पर इन्हेंं गोली मारकर घायल कर दिया गया था। बैग में 19 लाख 10 हजार रूपये नकद, आर्इडी व रजिस्ट्री फार्म आदि होना बताया गया था। इस संबंध में थाना सिहानीगेट पर मु0अ0सं0 162313 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 29.01.14 को थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर डिफेन्स पार्क के पास से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 3 लाख 20 हजार रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिलें, अवैध आग्नेयास्त्र, लूटा गया बैग व आर्इडी बरामद हुर्इ।
पूछताछ पर अभियुक्तों ने उक्त लूट की घटना अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर कारित करना व लूट का शेष धन उन साथियों के पास होना बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में थाना सिहानीगेट पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भ्ेाजा गया ।
गिरफतार अभियुक्त
1-अरूण नेहरा निवासी दुहार्इ थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
2-राकी निवासी दुहार्इ थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
3-योगेन्द्र निवासी दुहार्इ थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
4-आसिफ निवासी कस्बा व थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर ।
बरामदगी
1-3 लाख 20 हजार रूपये नकद,
2-घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें,
3-अवैध आग्नेयास्त्र,
4-लूटा गया बैग व आर्इडी

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in