Categorized | लखनऊ.

नेशनल डिफेंस कालेज के अध्ययन दल की गृह विभाग में विभागी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न

Posted on 29 January 2014 by admin

नेशनल डिफेंस कालेज द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम ”नेशनल सिक्योरिटी एण्ड स्ट्रैटिजिक स्टडीज़ ;छंजपवदंस ैमबनतपजल ंदक ैजतंजमहपब ैजनकपमेद्ध से सम्बनिधत अध्ययन दल के साथ आज गृह विभाग, कमाण्ड सेंटर एनेक्सी में एक उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुर्इ। सैन्य अधिकारीगण के दल का नेतृत्व वाइस एडमिरल सुनील लाबा कर रहे थे। 17 सदस्यों के इस दल में फ्रांस, बि्रटेन एवं म्यान्मार के अधिकारीगण समिमलित थे। यह दल 27 से 31 जनवरी तक प्रदेश भ्रमण पर है।
अध्ययनदल के प्रतिनिधियाें को प्रदेश पुलिस बल की संगठनात्मक संरचना, रैंकवार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का विवरण तथा पुलिस बल की क्षमता को बढ़ाने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही उन्हें पुलिस बल की कमी को पूरा करने के लिए भविष्य की भर्ती एवं प्रशिक्षण की योजना से भी अगवत कराया गया।
पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रदेश पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था की बेहतरी व अपराध सिथति पर प्रभावी नियंत्रण के उददेश्य से प्रदेश सरकार व पुलिस द्वारा किये जाने वाले प्रयासों पर अध्ययन दल को विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रदेश में सी.सी.टी.एन.एस. योजना के बारे में पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था श्री ए0के0 सेंगर ने बताया कि प्रदेश के तीन जनपद गाजीपुर, लखनऊ व मुरादाबाद इस योजना में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किये गये है। उन्होंने चयनित व अन्य जिलों में इस योजना के अन्तर्गत अब तक किये गये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अध्ययन दल को प्रदेश में चल रही डायल 100 प्रणाली को और अधिक अत्याधुनिक स्वरुप दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस कड़ी में कानपुर में शुरु किये गये अत्याधुनिक कंट्रोल रुम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि गाजियाबाद, लखनऊ व इलाहाबाद में भी इसी प्रकार अत्याधुनिक कंट्रोल रुम बनाये जाने की कार्यवाही तीव्र गति से चल रही है।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, एस0एस0बी0 की तैनाती व एकीकृत चेकपोस्ट आदि उपायों की भी विस्तार से जानकारी दी गयी। महिलाओं को अश्लील एसएमएस, एमएमएस और फेक काल्स से होने वाली परेशानी से राहत दिलाने हेतु प्रदेश में 15 नवम्बर 2012 से शुरु की गयी ”वूमेन पावर लाइन 1090 योजना में 31 दिसम्बर, 2013 तक हुर्इ प्रगति का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।
शानित व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उददेश्य से प्रदेश के बड़े महानगरों व अन्य जनपदों में भी सी.सी.टी.वी. कैमरा उपलब्ध कराये जाने पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इस व्यवस्था का सफल प्रयोग कुम्भ मेला के दौरान किया भी गया है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी दी गयी तथा इससे संबंधित बजट पर भी चर्चा हुर्इ। उच्चतम न्यायालय द्वारा पुलिस सुधार हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में हुर्इ प्रगति से अवगत कराया गया। उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के संबंध में भी पृथक से योजना का सम्पूर्ण विवरण पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
बैठक का संचालन सचिव गृह श्री कमल सक्सेना द्वारा किया गया एवं सैन्य अधिकारीगणों के प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिये गये। इस दौरान अध्ययन दल के सदस्यगणों के अलावा विशेष सचिव यशोद ऋषिकेश भाष्कर, राघवेन्द्र विक्रम सिंह आदि अधिकारीगण उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in