Categorized | लखनऊ.

प्रो0 निशीथ राय ने उ0प्र0 विकलांग उद्धार डा0 शकुन्तला मिश्रा विश्वविधालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया

Posted on 29 January 2014 by admin

प्रोफेसर निशीथ राय ने उत्तर प्रदेश विकलांग उद्धार डा0 शकुन्तला मिश्रा विश्वविधालय के कुलपति पद का कार्यभार आज ग्रहण कर लिया। यह जानकारी यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रो0 राय का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
ज्ञातव्य है कि प्रो0 निशीथ राय इससे पूर्व लखनऊ विश्वविधालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। वे केन्æीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित रीजनल सेण्टर फार अर्बन एण्ड इन्वायरमेन्टल स्टडीज के निदेशक पद पर भी कार्यरत थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविधालय से एम0ए0 एवं पी0एच0डी0 की उपाधि प्राप्त की तथा जनवरी, 1991 से लखनऊ विश्वविधालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य प्रारम्भ किया।
प्रो0 राय ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन व सम्पादन के साथ-साथ 13 शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया। उन्होंने 13 बुक रिव्यू, दो दर्जन से अधिक शोध कार्य एवं टे्रनिंग माडयूल तैयार किए। इसके अलावा 200 से अधिक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय संगोषिठयों का आयोजन भी किया। प्रो0 राय ने लखनऊ विश्वविधालय, अलीगढ़ मुसिलम विश्वविधालय, भावनगर विश्वविधालय, गुजरात एवं पाण्डेचेरी विश्वविधालय की कार्य परिषद एवं सेलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में कार्य भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in