Categorized | लखनऊ.

नगर निगम आगरा एवं इलाहाबाद के रिक्त पार्षदों के पद पर उपनिर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी

Posted on 29 January 2014 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम आगरा के वार्ड संख्या-35 एवं नगर निगम इलाहाबाद के वार्ड संख्या-39 में रिक्त पार्षदों के पद पर उपनिर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।
यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री एस0के0 अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम आगरा के वार्ड संख्या-35 एवं नगर निगम इलाहाबाद के वार्ड संख्या-39 के पार्षद के पद (यदि मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो) के उपनिर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अधिसूचना के अनुसार आगामी 4 फरवरी, 2014 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक नामांकन एवं 5 फरवरी को पूर्वाहन 11:00 बजे से कार्य समापित तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को नाम वापसी, 8 फरवरी को प्रतीक आवंटन, 22 फरवरी को मतदान तथा 24 फरवरी, 2014 को प्रात: आठ बजे से कार्य समापित तक मतगणना होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in