Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया

Posted on 28 January 2014 by admin

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल राज्यपाल की ओर से राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार में प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना एवं पुलिस अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विशिष्ट नागरिकगण व पत्रकार उपसिथत थे। पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड, श्री नारायण दत्त तिवारी, पूर्व मंत्री, श्री कलराज मिश्र, श्री अम्मार रिजवी, लखनऊ के सांसद, श्री लालजी टण्डन भी उपसिथत थे। इसके साथ ही राजकीय बालगृह, मोहान के बच्चों को विशेष रूप से राजभवन के इस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।
इससे पूर्व राज्यपाल ने राजभवन में प्रात: झण्डारोहण किया। राज्यपाल ने विधान भवन पर आयोजित परेड की सलामी ली तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं झाकियोंं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक भी उपसिथत थे।
राज्यपाल ने राजभवन में ध्वजारोहण के बाद अपने मुख्य सुरक्षा अधिकारी, श्री इन्द्रजीत सिंह रावत को उनकी 30 वर्षों की सेवा में उच्चकोटि की कार्यकुशलता एवं कर्तव्यपरायणता के लिये गणतंत्र दिवस-2010 के अवसर पर दिये गये ”राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया। राजभवन सुरक्षा में कार्यरत हेड कांस्टेबिल श्री सुरेश चन्द्र को इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट पुलिस सेवा पदक प्राप्त हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in