Categorized | Latest news, लखनऊ.

श्री यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कपर्ूरी ठाकुर के 93वें जन्मदिवस पर

Posted on 27 January 2014 by admin

24-01-a-cm-photo-0

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा पर कतर्इ विश्वास नहीं किया जा सकता है। उसने मंदिर बनाएगें का संकल्प लिया था लेकिन उसकी मंशा कभी मंदिर बनाने की नहीं रही, वह तो इसे मुददा बनाए रखना चाहती है। दिल्ली में अटलजी प्रधानमंत्री बने, उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह मुख्यमंत्री रहे तब भी मंदिर निर्माण के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होने कहा कि मैने 17 एकड़ जमीन बाहरी क्षेत्र में देने का प्रस्ताव किया था जिसे नहीं माना गया। मैने 4 दिसम्बर,1992 को राष्ट्रपति से मिलकर कहा था कि बाबरी मसिजद तोड़ दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरसिंह राव ने भी माना था कि उन्हें भाजपा के नेताओं ने धोखा दिया था। अब मामला न्यायालय में है उसके निर्णय का इंतजार करे। भाजपार्इ तो हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स के अनुयायी हैं जो कहता था कि सौ बार झूठ बोलने पर बात सच हो जाती है। श्री नेरन्द्र मोदी उसी रास्ते पर चल रहे हैं।
श्री यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता श्री कपर्ूरी ठाकुर के 93वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आए जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, पर्यटन मंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, खनिज मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा, राज्यमंत्री डा0 राजपाल कश्यप और डा0 हीरा ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होने स्व0 कपर्ूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व श्री मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक को भी सम्बोधित किया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कपर्ूरी ठाकुर जननेता थे। वे बहुत गरीबी में पले बढ़े थे। वे गरीबों, पिछड़ों और किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उनके आदर्शो पर चलकर गरीबों की मदद करेगें और अन्याय का विरोध करेगें तो जनता आपके साथ होगी। आत्मविश्वास, संकल्प, साहस हो तो आगे बढ़ने से कोर्इ रोक नहीं सकेगा। गरीब कार्यकर्ता को हीनभावना त्याग देनी चाहिए। उन्होने कहा कि कपर्ूरी जी संघर्ष के साथी थे। समाजवादियों ने बहुत संघर्ष किया है, जेल यातनाएं सही है।
श्री यादव ने कहा कि इस समय समाजवादी पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है। डा0 लोहिया का सपना था कि दिल्ली में समाजवादी सरकार बने। कपूर्री ठाकुर जी यही चाहते थे। अपने लक्ष्य की प्रापित के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में हम सबको जुट जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्व0 कपर्ूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन गरीबों, गांववालो के लिए न्याय और सम्मान की लड़ार्इ लड़ते हुए बीता। वे र्इमानदारी और संघर्ष के बल पर मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद तक पहुचे थे। उन्हें उत्तर प्रदेश बिहार ही नहीं, पूरा देश याद करता है। जो रास्ता कपर्ूरी ठाकुर जी ने दिखाया, हम सब समाजवादियों को संकल्प लेकर उस पर चलना होगा।
उन्नाव जनपद के विधायक श्री दीपक कुमार के निधन पर समाजवादी पार्टी विधायक दल की बैठक स्व0 कपर्ूरी ठाकुर के जयंती कार्यक्रम में शोक प्रस्ताव पारित कर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गर्इ।
इस मौके पर श्रीमती सरोजनी अग्रवाल, एस0आर0एस0यादव, डा0 आर0ए0 उस्मानी, राजेन्द्र मिश्र, राम सागर यादव, आशीष सिंह, सोनू, संजीव मिश्र, जयराम ठाकुर, दिनेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, जगदीश शर्मा, बी0सी0 चौधरी, सुरेन्द्र नायक, संजय सविता विधार्थी, सागर सविता, विनेाद सविता, नानकदीन भुर्जी, गुलजार सलमानी, राधारानी, श्री निवास जोगी, सत्यप्रकाश सविता, मांगेराम कश्यप, राम प्रसाद बारी, प्रदीप तिवारी, राज कुमार प्रजापति, डा0 मरगूब कुरैशी, श्रीमती अशोक पाण्ेडय, नीलम श्रीवास्तव, हरीश पेंटर, अंकित यादव, शिंदे कोल, अमितेन्द्र राठौर आदि सैकड़ो लोग की  उपसिथति उल्लेखनीय रही।

24-01-c-c-m-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in