Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि गांधी जी और

Posted on 27 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि गांधी जी और भारत की आजादी की लड़ार्इ लड़नेवाले वीरों ने स्वतंत्र भारत को महान और सम्पन्न बनाने का जो सपना देखा था वह आज भी अधूरा है। गरीबी अमीरीे की खार्इ बढ़ी है। अभी भी देश में कर्इ करोड़ लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल पा रहा है। उन्होने कहा समाजवादियों ने आजादी की लड़ार्इ में सर्वाधिक योगदान किया था। आज भी समाजवादी जनता के हितों की लड़ार्इ लड़ रहे है। उन्हें आज के दिन सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में व्याप्त विषमताओं और अन्याय, कहीं भी हा,े उसका विरोध करने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री यादव ने पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज ध्वजारोहण के बाद उपसिथत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आजादी की लड़ार्इ के अग्रणी नेताओं श्री जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण, डा0 लोहिया, संविधान निर्माता डा0 अम्बेडकर और शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के पुण्य स्मरण के साथ सीमा पर कठिन परिसिथतियों में रहकर भी देश रक्षा में लगे सेना के जवानों की वीरता की सराहना की। मुख्यमंत्री जी ने भी गणतंत्र दिवस की बधार्इ दी और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भारत के संविधान में 7 मौलिक अधिकार दिए गए हंै। डा0 लोहिया ने Þसप्त क्रांतिÞ का दर्शन दिया हैं। इनमें गरीबी-अमीरी, धर्म-जाति, औरत-मर्द के नाम पर भेदभाव और नस्लभेद, रंगभेद को नकारा गया है। संविधान ने वाणी की स्वतंत्रता दी है। संविधान से प्राप्त अधिकारों का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। हमें अपना आचरण शिष्ट और मधुर रखना चाहिए। वाणी स्वतंत्रता का अर्थ अनुशासनहीनता नहीं है।
श्री यादव ने दावा किया कि मुसलमान 1987 से समाजवादी पार्टी के साथ है। 26 वर्षो का यह लम्बा साथ लगातार बना हुआ है। हम मुसलमान का पक्ष इसलिए लेते है कि उनके साथ बहुत नाइंसाफी हुर्इ है। कांग्रेस राज में मेरठ, मलियाना, मुरादाबाद में दंगे हुए जिनमें सैकड़ों मुसलमानों की जाने गर्इ। लेकिन मुजफफरनगर में दो दिन में सिथति नियंत्रण में कर ली गर्इ। पीडि़तों की मदद में अब तक 110 करोड़ रूपए बांटे जा चुके है। उन्हें जमीन, नौकरी दी गर्इ। मदद में कोर्इ भेदभाव नहीं हुआ और अगर ज्यादा मदद की जरूरत होगी तो वह भी देगें। उन्होने कहा आजाद भारत में पहली बार समाजवादी सरकार ने पीडि़तों की तत्काल ऐसी मदद की। भाजपा, बसपा और लोकदल के लोग जनता को बरगलाने में लगे हंै। लेकिन मुजफफरनगर के पीडि़तो ने आकर सरकार की मदद के लिए धन्यवाद दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज मोदी पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि वे उनकी एक-एक बात का जवाब देगें। मोदी के राज में मुसलमानो  की निर्मम हत्याएं हुर्इ। गुजरात में दंगे के बाद जाने पर महिलाओं ने अकेले उन्हें (नेताजी को) अपनी अंदरूनी चोटें दिखार्इ थी। यह लोमहर्षक दृश्य देखकर वे भी विचलित हो गये थे।
श्री यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पांच साल के अधिकांश चुनावी वायदे दो वर्ष के अंदर ही पूरे कर दिए हैं। जनहित की इतनी योजनाएं किसी दूसरे सूबे में नहीं चल रही है। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में बिजली संकट भाजपा-बसपा की देन है। इनके समय एक यूनिट बिजली नहीं पैदा हुर्इ। उन्होने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पार्टी के लिए लोकसभा के चुनाव चुनौती है। समाजवादी सरकार की उपलबिधयों के बल पर चुनाव जीतने के लिए नौजवान फिर निकल पड़ें। इस बार ऐसी ताकत बनानी है कि केन्द्र में कोर्इ भी सरकार बिना समाजवादी पाटीर्ं के नहीं बन सके।
इस अवसर पर सर्वश्री डा0 अशोक बाजपेयी, डा0 मधु गुप्ता, राज किशोर मिश्र, एस0आर0एस0यादव, सी0पी0 राय, रविदास मेहरोत्रा, डा0 राजपाल कश्यप, सुनील यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, नफीस अहमद, मुजीबुर्हमान बबलू, अशोक देव, देवेन्द्र सिंह, बृजेश यादव, प्रेम प्रकाश वर्मा, धर्मानन्द तिवारी, जगन्नाथ यादव, जगदीश सिंह, फाखिर सिददीकी, राजेन्द्र सिंह राजा, सूर्य कुमार सिंह, संजय सविता विधार्थी, विजय तिवारी, मो0 हनीफ, मुदसिसर हसन, राम सागर यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, चनिद्रका पाल, अशोक राय, सुनीता सिंह, मुन्नी पाल, षांति यादव, राधेश्याम मिश्र, शशि त्रिपाठी, माला यादव, ऊषा सिंह, डा0 विश्राम यादव, सहजराम यादव, राज कुमार प्रजापति, जितेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र नायक, ओमवती, कमलेश यादव, शाहीन फातिमा, नीलम यादव, सलाउददीन मंसूरी, आशा यादव, उमा सिंह, कमला यादव, उर्मिला यादव, शिवपूजन सिंह, जाकिर सतरिखी, इजहारूल हसन, दिलीप कमलापुरी, रमेश, अमरेन्द्र सिंह फौजी आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in