Categorized | कानपुर

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मे भŒजŒपा ”सामजिक न्याय मोर्चा कानपुर महानगर ने पनकी मण्डल-सी ब्लाक,

Posted on 27 January 2014 by admin

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मे भŒजŒपा ”सामजिक न्याय मोर्चा कानपुर महानगर ने पनकी मण्डल-सी ब्लाक, मे मतदाता संबर्धन, सिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, भाŒजŒपा कानपुर महानगर के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मैथानी जी ने कार्यकर्ताओ का उत्साह-वर्धन करते हुये बड़ी संख्या मे अधिक-से-अधिक नगरिको को मतदाता, पहचान-पत्र उपलब्ध कराने मे सहायता प्रदान कर उन्हे मतदाता बनवाकर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य, निर्वाहन, करने का आवाहन किया। श्री मैथानी ने स्थानीय जनता की मतदाता-पहचान पत्रों सम्बघित अनेक सम्स्याओ की ओर घ्यान देते हुये बताया कि अनेको लोगो के पहचान-पत्रो मे माता-पिता, स्थानीय पता, आदि की जानकारी देने वाले स्थान पर ”अन्य जानकारी इस प्रकार के शब्दो का प्रयोग किया गया है। बहुत सारे लोगो का नाम, पितापतिमाता का स्थान व नाम या तो बदल दिया गया है या फिर गलत दिया गया है। एक ही परिवार के, एक ही पते पर रहने वाले लोगो का नाम, सिलसिलेवार रूप से मतदाता सूची से गायब है। अनेक इलाको मे स्थानीय, बी.एल.ओ अभी तक जन-साधारण से सम्पर्क ही नही कर पाये और लोगो को यह जानकारी भी नही मिल पा रही है कि वोटर-आर्इडी संम्वर्धन का कार्य कब, कहाँ, और किसके द्वारा किया जाना है। भारतीय जनता पार्टी, की तरफ से आज ही इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है तथा चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुये यह कहा गया है कि जल्द से जल्द मतदाता पहचान पत्रो से सम्बनिधत इन सभी त्रुटियो व कमियो को दूर किया जाना चाहिए, नही तो भारतीय जनता पार्टी, इस मुददे को राष्ट्रीय चुनाव आयोग, व माननीय राष्ट्रपति जी के संज्ञान मे लायेगी।
इस अवसर पर ”भाŒजŒपा सामाजिक न्याय मोर्चा कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष श्री अरिविन्द सचान ने बताया कि इस तरह के  आयोजनो द्वारा मतदाता सम्बर्धन का कार्य सभी मण्डलो मे करवाया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री संन्तोष जायसवाल(महामंत्री समाजिक न्याय मोर्चा, कानपुर महानगर) पवन कुमार सविता(उपाध्यक्ष-समाजिक न्याय मोर्चा) दीपक सिंह, अजय प्रताप वर्मा, राहुल ंिसह, शंशाक खाडे, अन्शू वर्मा, पारस जैन, अमित तिवारी, विनीत सैनी, आदि उपसिथत थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in