Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल श्री रावत को ”राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान करेंगे

Posted on 27 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी राजभवन में कार्यरत मुख्य सुरक्षा अधिकारी, श्री इन्द्रजीत सिंह रावत को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए घोषित ”राष्ट्रपति का पुलिस पदक कल राजभवन में प्रदान करेंगे।
ज्ञातव्य है कि श्री इन्द्रजीत सिंह रावत वर्ष 1979 में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर नियुक्त होने के बाद वर्ष 1987 में कम्पनी कमाण्डर तथा वर्ष 2001 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। श्री रावत ने वर्ष 1988 में सीमा सुरक्षा बल, प्रशिक्षण केन्द्र, इन्दौर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस वैपन्स एण्ड टैकिटस कोर्स, वर्ष 1990 में सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, सीतापुर में आयोजित आतंकवाद तर्जन अवबोधन कोर्स तथा वर्ष 1991 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस आवडी (चैन्नर्इ) में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस अश्रु गैस कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इसके साथ ही वर्ष 1995 में मुम्बर्इ पुलिस, मुम्बर्इ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस ट्रैफिक मैनेजमेन्ट कोर्स में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in