Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, उ0प्र0 की ओर से पार्टी मुख्यालय पर सामूहिक भोज (टिफिन बैठक) का आयोजन किया गया

Posted on 27 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा, उ0प्र0 की ओर से पार्टी मुख्यालय पर सामूहिक भोज (टिफिन बैठक) का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश एवं केन्द्रीय जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल जी टंडन ने कहा कि सपा एवं यूपीए की जनविरोधी नीति के कारण आम जनमानस आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। महिला मोर्चा द्वारा टिफिन बैठक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी बैठकें मंडल तथा वार्ड स्तर पर होने की जरूरत है जहां हम वार्ड और मंडल की स्थानीय समस्या से अवगत हो सकते है, वहीं आम जनता को बता सकते हैं कि अटल जी के कार्यकाल में तथा मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जमीन आसमान का फर्क है। महिलाओं की मुख्य समस्या महंगार्इ होती है जोकि रसोर्इ गैस से लेकर आम जरूरतों के दाम तक महिलाओं को पता रहते हंै। महंगार्इ अटल जी के कार्यकाल में रूकी थी जो कि अब आसमान छूती जा रही है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि भारतीयता के प्रतीक बन गये नरेन्द्र मोदी की मांग पूरे देश से उठ रही है। महिला मोर्चा अब घर-घर जाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुटेगा यह कार्यक्रम (टिफिन बैठक) मंडल एवं वार्ड स्तर पर भी प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंनें कहा कि मुजफ्फरनगर कांड पर अखिलेश सरकार का रवैया मुसिलम तुष्टीकरण से भरा था। प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित है।
इस कार्यक्रम में संयुक्ता भाटिया, रंजना उपाध्याय, सुनीता बंसल, मनोरमा शुक्ला, दिव्या पाण्डेय, सुमन शुक्ला, कुमकुम राजपूत, पुष्पा सिंह चौहान, अलका मिश्रा, गीता रानी गौतम, नीलम बाला प्रजापति, सुमिता राय, बीना गुप्ता, निर्मला सिंह, संतोष तेवतिया, आशा मौर्या, अनीता सिंह, सुजाता कटियार, लक्ष्मी सिंह, विजय लक्ष्मी, अर्चना साहू, जया शुक्ला, आशा पाठक, सीता नेगी, साधना वर्मा, विनीता पाठक, मंजू सिंह, नीतू, मिश्रा आदि महिलाएं उपसिथत थी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in