Categorized | राज्य

कमरतोड़ महंगाई के बावजूद विधायकों और मन्त्रियों के मानदेय बढ़ाये जाने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त कि

Posted on 11 February 2010 by admin

देश और प्रदेश में व्याप्त कमरतोड़ महंगाई के बावजूद उत्तर प्रदेष के विधायकों  और मन्त्रियों के मानदेय बढ़ाये जाने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये कहा है कि एक ओर जहां जनता महंगाई से परेशान और बेहाल है वहीं उत्तर प्रदेष सरकार ने राज्य के विधायकों व मन्त्रियों के भत्तों में बढ़ोत्तरी कर प्रदेश की जनता के साथ घिनौना मजाक किया है जबकि वास्तव में कमरतोड़ महंगाई को देखते हुये मन्त्रियों और विधायकों के भत्तों के साथ सरकारी खर्चो की कटौती किये जाने की जरूरत है। पार्टी के प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा है कि आगामी 15 फरवरी को हो रहे महंगाई खिलाफ प्रदेषव्यापी विरोध प्रदशZन के दौरान मन्त्रियों और विधायकों के बढ़ाये गये मानदेयों को वापस करने एवं सरकारी खर्चों में कटौती किये जाने की भी मांग उठायी जायेगी। इसके अलावा श्री तिवारी ने बताया कि पार्टीसत्तापक्ष एवं विपक्षी पार्टियों के विधायकों को भी पत्र लिखकर आग्रह करेगी कि महंगाई को देखते हुये बढ़े हुये वेतन और मानदेयों के वापसी करने की आवाज उठाये यदि जनता के हित में ऐसा नहीं करते है तो पार्टी विधायकों के क्षेत्र में जाकर उनके खिलाफ अभियान चलाकर उनके क्रियाकलापों को जनता के सामने उजागर करेगी। इसके अलावा श्री तिवारी ने हाल ही आन्ध्र प्रदेष में मुस्लिमों को राज्य सरकार द्वारा दिये गये आरक्षण को उच्च न्यायालय द्वारा रद किये जाने का स्वागत करते हुये कहा कि हिन्दू महासभा धर्म जाति के नाम पर आरक्षण का विरोध करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in