Categorized | लखनऊ.

रोजगार मेले में देश की प्रतिषिठत कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी

Posted on 22 January 2014 by admin

बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उददेश्य से नोयडा में कल से दो दिवसीय रोजगार एवं कैरियर परामर्श मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में नोयडा, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा के छात्र-छात्राएं भाग लें सकेंगी।
यह जानकारी राज्य के कौशल विकास मिशन के निदेशक, श्री विकास गोठलवाल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि 22 एवं 23 जनवरी, 2014 को रोजगार एवं परामर्श मेले का आयोजन रोजगार और सेवायोजन प्रशिक्षण निदेशालय उत्तर प्रदेश, कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश, तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा इणिडया ऐट 75 व भारतीय उधोग परिसंघ (सी0आर्इ0आर्इ0) के संयुक्त तत्वावधान में होगा। रोजगार मेले में उक्त विभागाें और निजी संस्थाओं के अलावा देश की प्रतिषिठत - जैक्सन, अफलेक्स, एम0एम0सी0, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा ( स्वराज डिवीजन), हीरो मोटो कार्प, श्री राम पिस्टन एण्ड रिंंग्स, ऐजिस ग्लोबल लि0, डामिनोस (जुबिलयन्ट फूडवक्र्स) तथा मेटा फलेक्स डोर्स - कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।
मिशन निदेशक ने जानकारी दी कि रोजगार एवं कैरियर परामर्श मेले में 18 से 32 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं भाग ले सकतें हैं। मेले में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाण पत्र (एन0सी0वी0टी0) धारक तथा पालीटेकिनक डिप्लोमा धारक छात्र-छात्राएं भाग लेकर आवश्यक परामर्श और रोजगार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकतीं हंै। छात्र-छात्राओं को अपने साथ योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छाया प्रतियां लेकर आना होगा। उन्होंंने बताया कि रोजगार एवं कैरियर परामर्श मेला 22 एवं 23 जनवरी, 2014 को प्रात: दस बजे से गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोयडा ( कासना, यमुना एक्सप्रेस-वे के पास) में लगेगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में इलेकिट्रकलइलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिकल, आटोमोबाइल, डीजल इंजन मैकेनिक, प्लमिबंग, प्रिनिटंग टेक्नोलाजी, प्रोडक्शन, र्इ0 एण्ड टी0, मैकेनिक, फिटर, टर्नर, पेन्टर, वेल्डर, मैन्युफैक्चरिंग, कन्सट्रक्शन, बैंकिंग एवं फाइनैंंशियल सर्विसेज, आर्इ0टी0 एवं आर्इ0टी0र्इ0एस0, रिटेल, ब्यूटी एवं वेलनेस, हेल्थकेयर, लाजिसिटक्स जैसे व्यवसायोंरोजगार  के बारे में कम्पनियां युवाओं को जानकारी देंगी तथा उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर सुलभ करायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in