Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 22 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की 23 जनवरी,2014 को वाराणसी में होनेवाली महारैली की तैयारियां पूरी हो गर्इ है। इसको सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारी, विधायक और सासद जुट गए है। इस महारैली की धमक पूरे पूर्वांचल में सुनार्इ देगी। इसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सम्बोधित करेगें।
वाराणसी महारैली के बाद 3 फरवरी,2014 को गोण्डा में समाजवादी पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। इस महारैली की सफलता के लिए गोण्डा जनपद और आसपास के जनपदो में प्रचार तेजी से हो रहा है। नौजवान बड़ी संख्या में साइकिलों और मोटर साइकिलों से गांव’-गांव पहुचकर समाजवादी पार्टी का संदेश दे रहे है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आजमगढ़, बरेली, मैनपुरी, बदायू और झासी में महारैलियों के द्वारा अपनी लोकप्रियता का विराट प्रदर्शन कर चुकी है। समाजवादी पार्टी की महारैलियाें में गरीब, किसान, मजदूर, मुसलमान, नौजवान और आम लोगों की भारी भीड़ आती है जबकि विपक्षीदलों की रैलियों में किराये की भीड़ होती है। एक दल विशेष की रैलियों में तो आर0एस0एस0 के कार्यकर्ता इधर से उधर ढोए जाते हैं ताकि भीड़ तो दिखार्इ दे।
समाजवादी पार्टी की असल लड़ार्इ सांप्रदायिक शकितयों से है। इन शकितयों ने समाज के तानाबाना को तोड़ने, धर्म के आधार पर विभेद की दीवार खड़ी करने और गुजरात में मुसिलमो के नरसंहार का काम अंजाम दिया है। भारत की जनता इन्हें भाव देने वाली नहीं है। देश प्रदेश के मतदाताओं को मालूम है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, मंहगार्इ और घोटालों की जननी है। उसकी यथासिथतिवादी नीतियों से दुनियाभर में भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में बनी है। भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बाबरी मसिजद के ध्वंस में सहयोग किया है। बसपा राज के पांच साल लोकतंत्र की अगिन परीक्षा के रहे हैं। लूट, झूठ और घोटालों को तत्कालीन मुख्यमंत्री कार्यालय से ही संचालित किया जाता था।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में एक नर्इ पारदर्शी कार्य संस्कृति विकसित की है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और अपराधियों पर नकेल कसी गर्इ है। अवैध वसूली पर बंदिश है। स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया हैं। समाज का हर वर्ग संतुष्ट है और राज्य सरकार की लोकप्रियता के चलते समाजवादी पार्टी की महारैलियों में जनसमूह के जमाव के सभी रिकार्ड ध्वस्त हो गए है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in