Categorized | लखनऊ.

छात्र-छात्राओं को 10 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध

Posted on 21 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित किये जाने वाला महत्वपूर्ण वार्षिक संदर्भ ग्रन्थ ”उत्तर प्रदेश-2013 (हिन्दी संस्करण) दिनांक 17 जनवरी 2014 को मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव जी द्वारा लोकार्पित किया गया। गत लगभग एक दशक से भी अधिक समय से इस संदर्भ ग्रन्थ ने अपनी सन्दर्भीय उपयोगिता के कारण पाठकों के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है। सूचना विभाग का महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रन्थ वार्षिकी ”उत्तर प्रदेश-2013 12 खण्डों में विभाजित लगभग 1200 पृष्ठों की उत्तर प्रदेश से सम्बनिधत सूचनाओं की पुस्तक में प्रदेश की मूलभूत भौगोलिक, प्राÑतिक, ऐतिहासिक, सांस्Ñतिक, साहित्यक जानकारियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारियों का भी समावेश किया गया है। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए यह ग्रन्थ इतना उपयोगी हो गया है कि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं लगातार इसके प्रकाशन की प्रतीक्षा करते हैंं।
इसके अलावा संदर्भ ग्रन्थ वार्षिकी ‘उ0प्र0-2013 के प्रारंभ में राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं को भी समाहित किया गया है। यह संदर्भ ग्रन्थ जनप्रतिनिधियों, लेखकों, पत्रकारों एवं ग्राम स्तर पर प्रधानों एवं ब्लाक प्रमुखों तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में सारगर्भित सूचनाएं देकर अत्यंत उपयोगी बनाया गया है। आंकड़ों ग्राफों की इस गंभीर पुस्तक में प्रदेश के संगीत, कला, रंगमंच, फिल्म उधोग में उत्तर प्रदेश की भूमिका, पत्रकारिता, स्वाधीनता आंदोलन में प्रदेश की भूमिका आदि क्षेत्रों की भी समुचित जानकारियां प्रस्तुत की गयी है। इस पुस्तक में उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों, चित्रकारों, संगीतकारों तथा फिल्म जगत की प्रमुख विभूतियों के चित्रों को भी प्रकाशित किया गया है। पुस्तक में प्रकाशित प्रदेश के पर्यटन स्थलों के चित्र विश्ेाष आकर्षण रखते हैं।
”उत्तर प्रदेश-2013 (हिन्दी संस्करण) में प्रदेश के समस्त 75 जनपदों की आधारभूत सूचनाओं को परिशिष्ट में छापा गया है जिससे पाठकों को जिले के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है। इसमें प्रदेश में जन्में प्रशंसित, परस्Ñत खेल विभूतियों, पदम विभूषण, पदम भूषण, पदम श्री से अलंÑत महानुभावों, साहित्य एकेडमी-ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकारों, परमवीर, महावीर एवं अशोक चक्र से सम्मानित शूरवीर सैनिकों तथा नवीनतम विकसित पर्यटन स्थलों के रंगीन चित्रों को पहली बार समिमलित कर पाठकों से परिचित कराने का प्रयास किया गया है। इसमें प्रदेश की संवैधानिक प्रणाली के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्रिमण्डल, प्रदेश मंत्रिमण्डल, भारत के मुख्य न्यायधीश, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उ0प्र0 से राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य, संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के विश्वविधालयों के अतिरिक्त प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय दिवस, प्रदेश के लोकसभा एवं राज्य सभा सदस्य, भारत रत्न से सम्मानित विभूतियां, भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री प्रदेश के विधायक तथा विधान परिषद सदस्य तथा लोक सभा अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता आदि को समिमलित कर पुस्तक की सन्दर्भीय व्यापकता को बढ़ाया गया है।
उत्तर प्रदेश से सम्बनिधत सामान्य ज्ञान की पर्याप्त सामग्री समेटने वाली यह पुस्तक पिछले कुछ वर्षो से प्रतियोगी छात्रों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों में लोकप्रिय हो रही है। इस पुस्तक को बेहतर बनाने में सूचना विभाग के अधिकारियों ने नि:संदेह एक सराहनीय प्रयास किया है। इस पुस्तक की प्रतियोगी छात्रों में बढ़ रही लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि पुस्तक सूचनाओं से भरपूर एवं सारगर्भित सामग्री से युक्त है।
यह पुस्तक इस दृषिट से भी उपयोगी है कि इसमें प्रदेश की विकास योजनाओं की विभागवार समुचित जानकारी भी दी गर्इ है जिसका लाभ ग्रामीण जनता भी उठा सकती है। यह पुस्तक उत्तर प्रदेश के बारे में सरकार की उपलबिधयों के साथ-साथ सरकार की भावी योजनाओं और विकास का व्यापक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करती है। उत्तर प्रदेश पर आधारित सूचना विभाग का यह सन्दर्भ प्रकाशन सन्दर्भीय जानकारियों की दृषिट से उत्तर प्रदेश के बारे में वृहद जानकारी देता है। वार्षिकी ”उत्तर प्रदेश-2013 के माध्यम से जनता तक जरूरी सूचनाएं बेहतर ढंग से पहुंचाने का एक सफल प्रयास है। पुस्तक के प्रकाशन एवं संपादन में सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल, अपर निदेशक डा0 अनिल कुमार, समन्वय संपादक एवं सहायक निदेशक श्री दिनेश कुमार गर्ग, अति0 जि0 सूचना अधिकारी श्री चन्द्रविजय वर्मा तथा सूचना विभाग के सम्पादक मण्डल एवं सूचना ब्यूरो के समस्त अधिकारीगण ने अपना अथक योगदान किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in