Categorized | लखनऊ.

आवास विकास परिषद दुर्बल वर्ग हेतु 8 हजार तथा अल्प वर्ग हेतु 3 हजार मकान बनायेगा

Posted on 21 January 2014 by admin

प्रदेश के आवास आयुक्त श्री एम0के0एस सुन्दरम ने कहा कि वर्ष 2013-14 में उ0प्र0 आवास विकास परिषद द्वारा दुर्बल वर्ग के लिए 8 हजार तथा अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए तीन हजार नये मकान बनायेगा। उन्होंने कहा कि परिषद ने अल्प आय और मध्य आय वर्ग के लोगों के लिए कर्इ आवासीय योजनायें प्रारम्भ किया है तथा मंहगे एवं बड़े मकानों के खरीदरों के लिए अधिक क्षेत्रफल वाले मकान बना रहा है। इससे सभी वर्गों के लोगो को आवास उपलब्ध हो सकेगा।
श्री सुन्दरम ने कहा कि लखनऊ सिथत वृंदावन योजना में अरावली तथा अवध विहार योजना में मंदाकनी, भागीरथी और अलकनंदा अपार्टमेन्ट है जिनकी कीमत 37 से 57 लाख रुपये तक है। इसी प्रकार गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार योजना में गंगा और यमुना अपार्टमेंट बनाये जा रहे हैं जिनकी कीमत 47 से 62 लाख रुपये के बीच रखी गयी है।
आवास आयुक्त ने कहा कि मेट्रो परियोजना लखनऊ के लिए वरदान होगी। इससे लखनऊ के यातायात में सुधार आयेगा तथा सड़कों  पर भीड़ कम होगी एवं रेाजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे।
श्री सुदरम ने आम जनता से अपील किया कि वह कहीं पर भी जमीन खरीदने से पहले उसके कानूनी पहलुओं के साथ उसके अनापतित प्रमाण पत्र और उसके वास्तविक मूल्य की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
उन्होंने कहा कि परिषद की कालोनियों में सामुदायिक केन्द्र बनाये जायेंगे। जहां सभी सुविधायें उपलब्ध होंगी, जिनका उपयोग कम किराये पर कोर्इ भी कर सकता है।

आवास आयुक्त ने कहा कि आवास विकास परिषद द्वारा बनायी जाने वाली मकानों की गुणवत्ता की आकसिमक जांच उच्चस्तरीय टीम द्वारा करार्इ जायेगी तथा गुणवत्ता में कमी जाये जाने पर सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि परिषद की छवि उससे सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है इसके साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि आवंटियों को कोर्इ असुविधा न होने पाये इसके लिए उनके द्वारा प्रतिदिन आवंटियों की शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि भूखण्डों एवं मकानों के आवंटन में अनियमितता पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in