Categorized | लखनऊ.

पेरार्इ सत्र 2013-14 के दौरान सहकरी चीनी मिलों में प्राप्त परिणामों की समीक्षा बैठक

Posted on 18 January 2014 by admin

पेरार्इ सत्र 2013-14 के दौरान सहकारी चीनी मिलों में प्राप्त हो रहे परिणामों की संघशासन स्तर पर निरन्तर गहन समीक्षा की जा रही है। इस सम्बन्ध में 16 जनवरी को संघ मुख्यालय पर चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकाेंं की समीक्षा बैठक हुयी। बैठक में मिलवार प्राप्त हो रहे परिणामों पर सम्बनिधत प्रधान प्रबन्धकाें से विस्तृत चर्चा की गयी। जिन मिलों में चीनी परता गतवर्ष से कम प्राप्त हो रहा है, उसपर अत्यन्त असप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की निन्दा की गयी तथा शासन के उच्चाधिकारियों का यह सन्देश भी दिया गया कि आगामी दिनों में परिणामों में सुधार परिलक्षित न होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। महमूदाबाद, साथा, सम्पूर्णानगर, बेलरायाँ, तिलहर  एंव स्नेहरोड मिलों में चीनी परता में गतवर्ष की अपेक्षा उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। परिपक्वता आधारित गन्ना कटार्इ योजना सम्पूर्णानगर चीनी मिल में लागू की गयी थी,जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे है। अन्य चीनी मिलों में भी इसे लागू करने के निर्देश दिये गये
बैठक में यह निर्देश भी दिये गये कि हैण्ड रिफैक्ट्रोमीटर से मिल क्षेत्र में गन्ने की परिपक्वता जाँच कर परिपक्व हो रहे गन्ने की पेरार्इ प्राथमिकता के आधार पर की जाये। उत्पादित हो रही चीनी की गुणवत्ता उत्कृष्ट एवं मानकों के अनुसार रखने के निर्देश दिये। इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिये गये कि सहकारी चीनी मिलों के क्षेत्र के गन्ना उत्पादक कृषकों के हितों की किसी भी प्रकार से उपेक्षा न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in