Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 18 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की जनता में बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष बेचैन है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का जो काम कर रही है उससे प्रदेश के सूबे की तस्वीर बदल रही हैं। पहले से ही जनता द्वारा तिरस्कृत कांग्रेस, भाजपा और बसपा जैसी पार्टियों को अब कहीं पांव जमाने की भी जगह नहीं मिल रही है। इससे कुंठित और निराश विपक्ष तरह-तरह से समाजवादी पार्टी सरकार की खिलाफत में अनर्गल तौर तरीके अपना रहा है।
जिस दिन समाजवादी पार्टी सरकार असितत्व में आर्इ उस दिन से ही बसपा में बौखलाहट है। सत्ता जाने और अपने घोटालों की जांच से बेहाल बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री हर दिन राष्ट्रपति राज और राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग करती नहीं थकती है। उन्हें हर जगह जंगलराज दिखार्इ देता है। बसपाराज में हत्या, बलात्कार और लूट के रिकार्ड टूट गए थे, आधे दर्जन से ज्यादा मंत्री, विधायक जेल में कैद हो गए। जबरन जमीन कब्जाने और आय से अधिक संपतित बटोरने की चल रही जांचो में बसपा के कर्इ बड़े-बड़े नेता अभियुक्त बने हुए हैं। बसपा सुप्रीमों को यह सब नहीं दिखार्इ देता है।
कांग्रेेस और भाजपा ने प्रदेश को बदहाल बनाने में बसपा से कुछ कम योगदान नहीं किया है। दोनों पार्टियों ने अपनी सरकारों में घोटालों में संगत की। बाबरी मसिजद के ध्वंस में दोनों का साझा रहा हैं। दोनों की जनता में साख खत्म है और अब उनमें तीसरे चौथे स्थान पर आने की प्रतिद्वंद्विता चल रही हैं। कांग्रेस मंहगार्इ और भ्रष्टाचार का पर्याय बन गर्इ है। भाजपा सांप्रदायिकता के सहारे राजनीति चलाती हैं। गुजरात के नरसंहार का दाग अब तक उससे नहीं छूटा है।
चूंकि विपक्ष के पास न तो कोर्इ मुददा रह गया है और नहीं जनता के बीच बताने के लिए कोर्इ उपलबिध, इसलिए उसके मीडिया में भड़काऊ बयान छप रहे हैं या उत्तर प्रदेश की छवि बिगाड़ने की साजिशें हो रही है। 20 करोड़ से ऊपर की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो में होनेवाली छुटपुट घटनाओं को भी जोड़कर इस तरह दिखाया जाता है जैसे उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गर्इ है जबकि हकीकत इसकी उलटी है। यहां कानून का राज है गुण्डा माफिया और अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोर्इ जगह नहीं है। भ्रष्टाचारियों की अब यहां दाल गलने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सामने बेर्इमान और भ्रष्टचारी टिक भी नहीं सकते।
विपक्ष ने कर्इ दिनों तक मुजफफरनगर की भी कहानियां चलार्इ लेकिन वहां समाजवादी पार्टी सरकार ने राहत और विश्वास का जो वातावरण बनाया है, उसको अनदेखा किया गया है। सरकार जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री जी स्वयं प्रदेश के विकास की हर गतिविधि पर गौर रखते हैं। उनकी दिलचस्पी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की है जिसका सपना श्री मुलायम सिंह यादव ने देखा था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in