Categorized | लखनऊ.

17 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे ‘102 एम्बुलेंस सेवा का उदघाटन

Posted on 17 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने बताया कि आगामी 17 जनवरी 2014 को 5, कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ‘102 नेशनल एम्बुलेंस सेवा का उदघाटन करेंगे।
यह बात आज यहां विधान भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष में ‘102 नेशनल एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा बैठक करते हुये स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘102 एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत होने से गर्भवती महिलाओं एवं शिशु मृत्यु दर में काफी कमी आयेगी। उन्होंने बताया कि ‘102 एम्बुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतु निकटतम सरकारी अस्पतालों पर ले जायेगी और प्रसव पश्चात उन्हें घर पर छोड़ेगी। इस सेवा के तहत एक माह तक के शिशुओं को भी इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। यह सेवा प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। शहरी क्षेत्रों में 20 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट में एम्बुलेंस घर पहुंचेगी।
श्री हसन ने बताया कि आम-जन ‘102 काल सेन्टर पर काल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को ही प्रदेश में चल रही 972 एम्बुलेंस भी इस योजना से जुड़ जायेगी। ‘102 सेवा के तहत दो चरणों में कुल 1972 एम्बुलेंस चलायी जायेंगी शेष एम्बुलेंस की व्यवस्था शीघ्र की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के तहत अभी 01 माह तक के शिशुओं को आच्छादित किया जायेगा आने वाले दिनों एक वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को भी इस सेवा के तहत जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। आज प्रदेश सरकार और निजी सेवा प्रदाता जी0वी0के0 इमरी की बीच अनुबन्ध पत्र पर हस्ताक्षर किये गये।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ‘108 एम्बुलेंस सेवा के तहत अब तक 18 लाख गम्भीर मरीजों एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यकितयों को चिकित्सीय सेवायें उपलब्ध करार्इ जा चुकी है जिसमें 10 लाख गर्भवती महिलायें लाभानिवत हुर्इ हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘102 एम्बुलेंस सेवा शुरू हो जाने पर ग्रामीण, सुदूर अंचलों एवं मलिन बसितयाें में निवास करने वाली गरीब जनता को और बेहतर चिकित्सकीयसवास्थ्य सेवायें मिल सकेंगी। यह सुविधा 24 घण्टे प्रति दिन सेन्ट्रलाइज्ड काल सेन्टर ‘102 के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in