Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुसार लोहिया ग्रामों का पुनर्निधारण

Posted on 17 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2014-15 में प्रदेश में चयनित होने वाले लक्षित 2100 राजस्व ग्रामों में अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी के 20 प्रतिशत ग्रामों को मात्राकृत करते हुय 420 अल्पसंख्यक बाहुल्य (25 प्रतिशत या उससे अधिक अल्पसंख्यक आबादी वाले) राजस्व ग्रामों एवं वर्ष 2013-14 के अवशेष लक्ष्य के 08 अल्पसख्यंक बाहुल्य ग्रामों को समिमलित करते हुए कुल 428 अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्रामों को जनपदवार चयनित करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी प्रमुख सचिव समग्र ग्राम विकास विभाग श्री एस0पी0गोयल ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत वर्ष 2014-15 हेतु लक्षित 2100 समग्र ग्रामों में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या के अनुपात में मात्राकृत करते हुए 428 ग्रामों को जनपदवार फांट कर लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
प्रमुख सचिव की ओर से इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है जिसमें निर्देश दिये गये हैं कि वर्ष 2014-15 हेतु वास्तविक चयन के उपरान्त यदि जनपदों में अल्पसंख्यक बाहुल्य समग्र ग्राम निर्धारित संख्या में चयनित नहीं हो पाते हैं, तो उस सिथति में जिलाधिकारी समग्र ग्राम विकास विभाग को अवगत करायेंगे। इस दशा में अवशेष लक्ष्य को अन्य जनपदों, जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय की 25 प्रतिशत या उससे अधिक आबादी वाले ग्राम लक्ष्य पूर्ण होने के बाद भी उपलब्ध हों, में आवंटित किया जायेगा। उक्त प्रक्रिया आगामी वर्षों 2015-16 व 2016-17 में भी अल्पसंख्यक ग्रामों के मात्राकरण हेतु अपनार्इ जायेगी। उन्होंने आदेशों का कड़ार्इ से अनुपालन सुनिशिचत किये जाने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in