Categorized | लखनऊ.

शिक्षा मित्रों का अनिशिचत कालीन डेरा डालो-घेरा डालो आन्दोलन नववें दिन भी जारी-

Posted on 16 January 2014 by admin

शिक्षक बनने आए हैं-राजाज्ञा लेकर जाएंगे का संकल्प कर चुके प्रदेश के हजारों शिक्षामित्र आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उ0प्र0 के नेतृत्व में अनिशिचत कालीन डेरा डालो-घेरा डालो आन्दोलन मे अनवरत नववें दिन भी डटे हुए हैं। जबर्दस्त ठिठुरन, सर्द हवाओं और बारिश में जहां लोगों को घर के अन्दर भी अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है वहीं देश के नौ निहालों का भविष्य निर्माण करने वाले शिक्षामित्र अपने बाल बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे गोमती तट पर विगत 7 जनवरी से डटे हुए हैं। वे कभी भीख मांगकर, कभी झाड़ू लगाकर, कभी अर्धनग्न होकर, कभी टी0र्इ0टी0 महराज की शव यात्रा निकाल कर, कभी कैण्डल मार्च कर और कभी समायोजन की मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार से बिना टी0र्इ0टी0 शिक्षक बनाये जाने की गुहार कर रहे है, किन्तु संवेदनहीन सरकार वादानुसार शिक्षक बनाने की राजाज्ञा न देकर शिक्षामित्रों को डेरा डालो-घेरा डालो आन्दोलन जारी रखने के लिए विवश कर दिया है। संगठन ने भी हार न मानते हुए डेरा डालो-घेरा डालो आन्दोलन का विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर लिया है। अब 16 जनवरी 2014 से तीन मण्डलों के साथ लखनऊ मण्डल का एक जनपद भी निर्धारित तिथि को आन्दोलन में समायोजित होगा।
शिक्षामित्रों ने कल जहां समायोजन की मानव श्रृंखला बनाकर समायोजन का पाठ पढ़ाया था वहीं आज शिक्षक की मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश सरकार से शिक्षक बनाये जाने की मांग की है।
प्रान्तीय अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने शिक्षामित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शासनादेश जारी करने में देरी के कारण ही आन्दोलन का विस्तार करना पड़ा है। 16 जनवरी से प्रदेश के 1.62 लाख शिक्षामित्र शिक्षण कार्य बहिष्कार करेंगे। जिस मण्डल के जनपद जिस दिन धरने में लगे हैं वहां के शिक्षामित्र लखनऊ आएंगे और शेष जनपदों के शिक्षामित्र शिक्षण कार्य बहिष्कार करते हुए बीआरसी भवन में एकत्रित होकर पंचायत करेंगे। फिर भी यदि राज्य सरकार ने राजाज्ञा नही दी तो शानितपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों को सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन करने से कोर्इ भी नही रोक पाएगा।
महामंत्री विश्वनाथ कुशवाहा ने शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मा0 उच्च न्यायालय ने भी शिक्षामित्रों को टी0र्इ0टी0 से मुक्त रखने का आदेश कर दिया है। न्यायालय का सम्मान करते हुए अब प्रदेश सरकार को भी बिना टी0र्इ0टी0 शिक्षक बनाने का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। जिससे उनका वादा भी पूरा हो जाएगा और शिक्षामित्र भी खुशी-खुशी घर वापस चले जायेंगे।
धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से सन्तोष मिश्र, राकेश बाजपेयी, अविनाश चन्द्र अवस्थी, रीना सिंह, गदाधर दूबे, बनवारीलाल गौतम, उदयवीर यादव, उमेश पाण्डेय, बृजेश राना, विकास यादव, संजय मिश्र, आनन्द दूबे, श्यामजी दूबे, अमरेन्द्र दूबे, अशोक राय, अजय दूबे, राजेश यादव, विनोद पटेल आदि लोगों से सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in