Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी लाने के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है।

Posted on 15 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी लाने के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेंत्रों में एक साथ अभियान के रूप में 16 जनवरी,2014 से 20 जनवरी,2014 तक बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठकें होगी। 01 फरवरी से 7 फरवरी,2014 तक प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी द्वारा साइकिल यात्राओं के माध्यम से समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर 10 फरवरी तक भी यात्रा चल सकती है। इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व युवकों को सौंपा जाना है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने बूथ स्तर पर चुनाव तैयारियों की गहन समीक्षा किए जाने के लिए कहा है। बूथ प्रभारियों की इन बैठकों में लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिलामहानगर अध्यक्ष तथा महासचिव, लोकसभा क्षेत्र के सभी विधायक अथवा गत चुनाव के प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र के पांचो विधान सभा अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शामिल होगें। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए प्रत्येक बूथ में अब तक की गर्इ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में गांव-गांव तक समाजवादी पार्टी सरकार के विकासशील एजेण्डा और उपलबिधयों को पहुचाने के लिए साइकिल यात्राएं निकाली जाएगी। चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों में से अधिकांश पूरे हो गए हैं। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में तीव्रगति से अग्रसर है। प्रदेश के किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, मजदूर, बुनकर जब खुश होगा तब सभी के चेहरे पर खुशी दिखार्इ पड़ेगी। पार्टी का यह संदेश जन-जन तक पहुचाने के लिए समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा एक अभियान के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विधान सभा चुनावों में युवको की प्रशंसनीय भूमिका एवं योगदान की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा की गर्इ सराहना को दृषिट में रखते हुए इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व युवकों को सौंपा जाएगा जिसमें पूर्ण सहयोग जिला संगठन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in