Categorized | लखनऊ.

बिना टी0र्इ0टी0 शिक्षक बनाने और प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों को 7300 रू0 अप्रशिक्षित वेतनमान देने की मांग कर रहे

Posted on 15 January 2014 by admin

बिना टी0र्इ0टी0 शिक्षक बनाने और प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों को 7300 रू0 अप्रशिक्षित वेतनमान देने की मांग कर रहे प्रदेश के हजारों शिक्षामित्र आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डेरा डालो-घेरा डालो अनिशिचत कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गलन भरी ठंड और गिरते पारे की परवाह किए बिना बहराइच, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा जनपदों सहित प्रदेश के हजारों शिक्षामित्र लाठी गोली खाएंगे-राजाज्ञा लेकर जायेंगे, भीख नही सम्मान चाहिए-पूरा शिक्षक नाम चाहिए, शिक्षक नही बनाओगे दिल्ली देख न पाओगे आदि नारे लगाते हुए लक्ष्मण मेला मैदान में डेरा डालो-घेरा डालो आन्दोलन में अनवरत आठवें दिन भी डटे हुए हैं। आर-पार के संघर्ष का संकल्प ले चुक शिक्षामित्र बिना राजाज्ञा लिए वापस जाने वाले नहीं।
प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा विगत 13 वर्षो से 1.62 लाख शिक्षामित्र प्रदेश के परिषदीय स्कूलों मे अध्यापन कार्य कर रहे हैं जिसमें लगभग 58 हजार शिक्षामित्र दूरस्थ शिक्षाविधि से बी0टी0सी0 का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं किन्तु राज्य सरकार उन्हे शिक्षक पद पर समायोजित न कर टी0र्इ0टी0 का पेंच फसाने की साजिश कर रही है। शाही ने प्रदेश के शिक्षामित्रों से अपील करते हुए कहा कि साथियों इसी तरह धैर्यतापूर्वक धरती पकड़ बने रहो हम बिना टी0र्इ0टी0 शिक्षक पद पर समायोजन की राजाज्ञा जारी करने के लिए प्रदेश सरकार को विवश कर देंगे। जितेन्द्र शाही ने घोषणा की कि यदि राज्य सरकार ने राजाज्ञा जारी करने में विलम्ब की तो 16 जनवरी 2014 से प्रदेश के सभी प्राथमिक विधालयों में तालाबन्दी की जाएगी।
प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ कुशवाहा ने शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षामित्रों की नियुिक्त 23 अगस्त 2010 से लागू शिक्षक बनने के लिए टी0र्इ0टी0 की अनिवार्यता से पूर्व की है। इसलिए शिक्षामित्रों पर टी0र्इ0टी लागू नही होती है। प्रदेश सरकार को घोषणा पत्र में किए गये वायदे के अनुसार बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 में परिवर्तन करते हुए तुरन्त शासनादेश जारी कर देना चाहिए। जिससे प्रदेश के लगभग 1.62 लाख शिक्षामित्रों का शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो सके।
शिक्षामित्रों ने धरना स्थल पर ही समायोजन की मानव श्रृखला बनाकर प्रदेश सरकार को समायोजन का पाठ सिखाया।
धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से राकेश बाजपेयी, सन्तोष मिश्र, अविनाश चन्द्र अवस्थी, रीना सिंह, बनवारीलाल गौतम, गदाधर दूबे, उदयवीर यादव, आनन्द दूबे, बृजेश राना, उमेश पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, विकास यादव, अनीता देवी, सैयद आवेद मियाँ, दिनकर अवस्थी, प्रदीप यादव, विनम्र मिश्र, शशिकान्त मिश्र, गोविन्द सिंह, देव कुमार मिश्र, लक्ष्मण दास, प्रमोद शुक्ल आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in