Categorized | लखनऊ.

ग्रामीण बैंकों को ग्रामों में गरीबों के उत्थान हेतु ऋण देने, सोलर लार्इट लगाने के निर्देश

Posted on 15 January 2014 by admin

ग्रामीण बैंकों को ग्रामों का अंगीकरण करके उनके चहुँमुखी विकास हेतु विभिन्न वित्त पोषित योजनाओं सरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का सीधा लाभ दिलाने, बेरोजगारों को स्वरोजगार, उधम, व्यवसाय दिलाने हेतु वित्तीय ऋण उपलब्ध कराने तथा गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश दिए गये हैं। ग्रामीणों को सोलर होम लार्इट योजना के अन्तर्गत ग्रामीण बैंकों को वित्त पोषण की सुविधा दिलाने को कहा गया है। गरीब किसानों को आधुनिक बैज्ञानिक खेती करने रोजगार परक फसलों के उत्पादन, फल-फूलों की खेती बागवानी, औषधीय, सुगंधित पौधों की कृषि, दुग्ध व्यवसाय उधम, पशु-पालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन आदि व्यवसाय हेतु ऋण की सुविधा दिलाने के साथ किसानों को किसान क्रेडिट काडोर्ं को जारी करके ऋण की सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश ग्रामीण बैंकों के शाखाओं प्रबंधकों को दिए गये हैं। किसानों को फसली ऋण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये हैं। इस आशय के निर्देश विशेष सचिव एवं निदेशक संस्थागत वित्त उ0प्र0 शासन श्री एस0एस0 यादव ने दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमा बैंक, ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त द्वारा जनपदों में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीण बैंकों को सोलर ऊर्जा योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in