Categorized | लखनऊ.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 12-रबीअव्व्ल के मौके पर निकाला जुलूस

Posted on 15 January 2014 by admin

12-रबीअव्वल के मुबारक मौके पर नवीउल्ला रोड नयी बस्ती वार्ड सं. 95 में राजू खान (फूल वाले) के नेतृत्व में जुलूस-ए- मोहम्मदी के छह जुलूसाें को लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा मो. नसीम एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. नर्इम ने विदा किया। इस मुबारक मौके पर तमाम हिन्दू एवं मुसिलम समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस मुबारक मौके पर दोनों समुदायों ने एकता की एक बड़ी मिशाल पेश की। 12-रबीअव्वल के मौके पर मो. नसीम ने कहा कि मोहम्मद हजरत (अं.स.) ने पूरी दुनिया को इस्लाम पर चलने की हिदायत की। मुसलमानों को पूरी दुनिया में भार्इ चारा एवं र्इमानदारी की राह पर चलने की इनायत फरमार्इ। प्रदेश मीडिया प्रभारी मो. नर्इम ने कहा कि इस मुबारक महीने में पूरे महीने इबादत की जाती और मिलाद शरीफ पढ़ी जाती, और पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश देती। इस मौके पर जुलूस का स्वागत करने में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक लंकेश त्रिपाठी, महिला आयोग के सदस्य रूकैया बानो, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर उपाध्यक्ष आजाद अली, नगर मंत्री अं.सं. मोर्चा मो. शमीम, सलमान कुरैशी, हुजूर मियां, हुस्ना बानो, मो. इमरान, गुडडू भार्इ, रामजी गुप्ता, समाचार वितरण अध्यक्ष चौक प्रदीप कुमार, प्रदीप भार्इ, बाबू मियां, मो. इस्लाम वासी एवं भारी संख्या में मुसिलम समुदाय के लोग उपसिथत रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in