Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य कर्मियों को दिये जायेंगे मोबाइल फोन

Posted on 13 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कल दिनांक 12 जनवरी, 2014 को गोमती नगर सिथति इनिदरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 1153 करोड़ रुपये की लागतवाली 163 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
यह जानकारी देते हुए विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री शशांक विक्रम ने बताया कि कल 1078 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 200 शैय्या राज्य स्तरीय महिला प्रसूति एवं बाल चिकित्सालय गोमतीनगर, लखनऊ, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय हरदोर्इ, 39 जिला महिला चिकित्सालयों पर 100 शैय्या मेटरनिटी विंग का भवन, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 50-50 शैय्या मेटरनिटी विंग के भवन, 62 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 30 शैय्या मेटरनिटी विंग के भवन, 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास होगा। साथ ही 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का लोकार्पण होगा।
श्री विक्रम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 1078 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली कुल 114 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 75 करोड़ रुपये की लागत से बनी 49 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा, जिससे प्रदेश के चिकित्सालयों में 7012 शैय्या की बढ़ोत्तरी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी आशाओं एवं ए0एन0एम0 आदि स्वास्थ्य कर्मियों को मोबाइल फोन भी वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन, राज्यमंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री शंखलाल मांझी एवं नितिन अग्रवाल, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन उपसिथत रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in