Categorized | लखनऊ.

वन निगम की तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Posted on 13 January 2014 by admin

उ0प्र0 वन निगम की 22वीं त्रिदिवसीय अन्तक्र्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2013-14 का उदघाटन इकबाल सिंह प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश वन निगम के द्वारा आज पूर्वाहन प्रात: 11 बजे स्पोर्टस कालेज कुर्सी रोड, गुडम्बा, लखनऊ में किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा शांति दूत सफेद कबूतरों एवं रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़ा गया और खेलों के शुभारम्भ की घोषणा की गयी। सम्पूर्ण स्टेडियम मनोहारी आतिशबाजी से गुन्जायमान हो गया।
इस अवसर पर अश्वनी कुमार, प्रमुख वन संरक्षक (प्रशिक्षण एवं अनुसंधान) रूपक डे, प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव), उमेंद्र शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक (मूल्यांकन) तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत थे।
मुख्य अतिथि के समक्ष 800 मीटर दौड़ (ओपेन व वैटरन) का आयोजन किया गया तथा आज के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित समस्त उपसिथत आगन्तुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन वन निगम के महाप्रबन्धक (विपणन) द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा अपने आर्शीवचन में सभी खिलाडि़यों को इस त्रिदिवसीय खेल प्रतियोतगिता हेतु अपनी शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि खेलों का मनुष्य के जीवन एवं विचारों पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा साथ ही संस्थाको क्या लाभ होता है इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अन्त में महाप्रबन्धक (उत्पादन) एवं सचिव, उ0प्र0 वन निगम क्लब द्वारा मुख्य अतिथि सहित समस्त उपसिथत अतिथिगणों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in