Categorized | लखनऊ.

मण्डलायुक्तोंजिलाधिकारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम जनहित गारण्टी अधिनियम का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश

Posted on 13 January 2014 by admin

उ0प्र0 शासन के प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को भेजे गये शासनादेश में सूचना का अधिकार अधिनियम तथा जनहित गारण्टी अधिनियम की जानकारी आम जनता को देने हेतु उक्त दोनों अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हंै। सूचना का अधिकार अधिनियम की विधिक जानकारी के साथ उक्त अधिनियम के तहत मांगी जाने वाली सूचनाओं तथा सक्षम अधिकारियों एवं प्रत्येक विभाग में नामित जन सूचना अधिकारी को आवेदन पत्र देने तथा निर्धारित अवधि में सूचना आवेदकों को देने की जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जाये। सूचना न देने पर जुर्मानादण्ड की भी जानकारी दी जाये।
इसी प्रकार जनहित गारण्टी अधिनियम के बारे में लोगों को बताया जाय ताकि जनहित गारण्टी अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाआेंकार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े कायोर्ं का निस्तारण आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद निर्धारित अवधि में जनहित के कायोर्ं का निस्तारण अनिवार्य रूप से कर दिया जाये।
मण्डलायुक्तोंजिलाधिकारियों को जिलामण्डल स्तर पर होने वाली बैठकों में भी उक्त दोनों अधिनियमों के तहत आम जनता के आवेदन पत्रों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in