Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 13 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को विपक्ष अजूबा बनाने की साजिश करने में जुटा है। एक दूसरे के विरोधी दल समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक साथ, एक सुर में हमलावर है। उनके राजनीतिक मतभेद और नीतियां इसमें आड़े नहीं आ रही है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा इन सबके निशाने पर सिर्फ समाजवादी पार्टी और राज्य सरकार है। कांग्रेस, भाजपा और बसपा तीनों दलों की सरकारें घोटालों की सरकारें रही हैं और यही एकता उनको आपस में जोड़े हुए है। सारे नैतिक मूल्यों को तिलांजलि देकर केवल सत्ता सुख भोगने वाले उक्त दलों को प्रदेश की जनता ने पहले ही नकार रखा है।
समाजवादी पार्टी सरकार ने वर्ष 2012 में जब जनादेश से सत्ता प्राप्त की तो उसे खाली खजाना, भ्रष्ट प्रशासनतंत्र और पत्थरों का गोलमाल मिला था। वर्ष 2007 में सत्ता में आर्इ बसपा सरकार ने विकास रथ की गति रोक दी थी और श्री मुलायम सिंह यादव की सरकार द्वारा चलाए गए लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को रोक दिया था। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बहुमत की समाजवादी पार्टी सरकार का नेतृत्व करते हुए किसानों, गरीब छात्रों, नौजवानों, महिलाओं और मुसलमानो के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए कर्इ योजनाओं पर तेजी से काम शुरू कराया। इसके साथ ही प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उधोग, अवस्थापना सुविधाएं, आवास के साथ पर्यटन, संस्कृति और प्रदेश की कला संपदा के विकास तथा प्रोत्साहन के लिए भी कर्इ कदम उठाए हंै।
समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में ही हिन्दी संस्थान और संस्कृत संस्थान के बंद पुरस्कार फिर से वितरित किए गए। प्रदेश की खेलकूद, कला एवं साहित्य संस्कृति क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान की परंपरा शुरू की गर्इ। सफैर्इ महोत्सव भी इसी श्रृंखला में प्रतिवर्ष आयोजित होता है जिसका प्रबंधन स्थानीय समिति करती है। इसके लिए अधिकांश धनराशि चन्दे से जुटार्इ जाती रही है। इस कार्यक्रम को मुजफफरनगर से जो लोग जोड़कर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व की आलोचना कर रहे है वस्तुत: वे कुंठित मानसिकता के लोग हैं जो अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। मुजफफरनगर के पीडि़तों के लिए घडि़याली आंसू बहानेवालों ने खुद उनके लिए क्या किया है, इसका व्यौरा वे जनता को दें तो बेहतर होगा। जहां तक राज्य सरकार का सवाल है, इस सरकार ने जितनी राहत दी है, उसकी कोर्इ तुलना नहीं।
दरअसल विपक्ष को राज्य सरकार की आलोचना के लिए कोर्इ मुददा हाथ नहीं लगा रहा है। समाजवादी पार्टी सरकार ने जनता को झूठे सपने नहीं दिखाए थे, जो चुनावी वायदे किए थे अधिकांश दो साल में पूरे कर दिए है। प्रदेश का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। जनहित की तमाम परियोजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। जनता का हर वर्ग संतुष्ट है। जनता के भरोसे को कायम रखते हुए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव व्यवहारिक नीतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का श्री मुलायम सिंह यादव का सपना शीघ्र ही साकार करने में लगे है। विपक्ष की आलोचना खुद उनको ही कठघरे में खड़े करनेवाली है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in