Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्य समिति की बैठक

Posted on 13 January 2014 by admin

आज लखनऊ महानगर की कार्य समिति उस समय होने जा रही है जब देश में देश की सबसे बड़ी पंचायत लोक सभा का चुनाव दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि देश में शासन करने वाली कांग्रेस नियंत्रित संप्रग सरकार भ्रष्टाचारी और स्वेच्छाधारी है और वह हर मोर्चे पर विफल सि़द्ध हुर्इ, वह कुशल नेतृत्वविहीन भी है। 500 करोड़ रूपए खर्च कर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की छवि को सुधारने की योजना इस बात का प्रमाण है। उत्तर प्रदेश में राज कर रही समाजवादी पार्टी अमर्यादित, आचरणविहीन, संवेदनहीन, अपराधियों की संरक्षक, किसानो, नौजवानों और सामान्य लोगो की दुश्मन बन गयी है चारो ओर भय, भूख, भ्रष्टाचार का वातावरण व्याप्त हो गया है देश और प्रदेश की सरकार आम आदमियों का विश्वास खो चुकी है, और अब बनावटी सांस के सहारे जिन्दा है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और इन दोनो सरकाराें के कुकृत्यों का शिकार हुयी है यह कार्यसमिति लोकहित में विशेष कर लखनऊ की जनता के हित में मांग करती है कि:-
1.    लखनऊ को राजधानी क्षेत्र घोषित कर उसके विकास के लिए अलग से बजट (धन) केन्द्र सरकार आवंटित करे।
2.    बढ़ते हुए अपराधो पर अविलम्ब नियंत्रण किया जाए।
3.    उत्तर प्रदेश सरकार जनता की खून पसीने की कमार्इ के धन का अपव्यय बन्द करे और विलासितापूर्ण जीवन जीने से बाज आए।
4.    74 वें संविधान संशोधन के अनुसार नगर बस, बिजली की आपूर्ति, जल सम्पूर्ति, प्राथमिक स्वास्थ्य, आवासीय कार्य, नगर निगम को सरकार सौंपे।
5.    नगर निगम की सीमा के अन्र्तगत सभी सहकारी समितियों द्वारा बनायी गर्इ कालोनियों को कानून बनाकर वैध घोषित करे तथा उनको नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराए।
6.    फुटपाथों पर रहने वाले गरीबो व श्रमिकाें के लिए स्थानीय रैन बसेरा सरकार बनवाए और उसका संचालन नगर निगम को सौपे।
7.    लखनऊ से अघोषित विधुत कटौती सरकार समाप्त करें।
8.    उत्तर प्रदेश में गो वध हो रहा है पारा क्षेत्र में हाल में हुयी गो वध की घटना होने पर गो हत्यारो को पकड़ने, क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करने वाले भा0ज0पा0 के कार्यकर्ताओ के विरूद्ध एफ0आर्इ0आर0 का लिखा जाना अन्यायपूर्ण है, इस एफ0आर्इ0आर0 को वापस लिया जाय।
9.    कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर में एक वर्ग विशेष के ऊपर लगे मुकदमों को वापस लेेने के प्रयास की घोर निन्दा करती है और इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा मानती है।
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी की यह कार्यसमिति जनता को अपने इस प्रस्ताव के माध्यम से याद दिलाना चाहती है कि उसने बसपा, सपा और कांग्रेस के कुशासन को सहा है और सह रहे है, और आपने भाजपा के प्रदेश में और देश में रहे सुशासन को भी सराहा है। अब पुन: वक्त आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निशिचत प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार श्री नरेन्द्र भार्इ मोदी के नेतृत्व में होने वाले सत्ता परिवर्तन के यज्ञ में अपना योगदान दें और देश की रक्षा करें। यह कार्यसमिति भा0ज0पा0 के द्वारा चलाए गए सत्तापरिवर्तन के इस अभियान को सफल बना कर केन्द्र में भा0ज0पा0 की सरकार बनाने का संकल्प लेती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in