Categorized | लखनऊ.

सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि आज विवेकानन्द की जयंती और युवा दिवस भी है

Posted on 13 January 2014 by admin

सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि आज विवेकानन्द की जयंती और युवा दिवस भी है। युवाओं के लिये आने वाला समय चुनौती भरा है। केन्द्र की यूपीए तथा प्रदेश की सपा सरकार के विरूद्ध निर्णायक संघर्ष करने का समय आ गया है। 2 मार्च को लखनऊ में नरेन्द्र मोदी की महारैली होने जा रही है। देश के सबसे बड़े राज्य की राजधानी लखनऊ में होने वाली महारैली का सन्देश पूरे देश में जायेगा। 2 मार्च को लखनऊ में होने वाली रैली न भूतो न भविष्य साबित होगी। इस लिये कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क करते हुये रैली स्थल काशीराम उपवन को भर कर विरोèाियों को करारा जवाब देंगें।
मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यसमिति बैठक में महामंत्री राकेश श्रीवास्तव ने राजनैतिक एवं धन संग्रहण प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन, पूर्व विधायक विधासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह अधिकारी, विपिन अवस्थी ने किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी एवं विभाग संगठन मंत्री डा0 मुकुल ने संगठन को सुदृण करने के लिये अपने विचार रखें। सह मीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह ने बताया कि पुरनिया निवासी गोपाल कृष्ण दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने नरेन्द्र मोदी के प्रति अस्था व्यक्त करते हुये भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अनुराग मिश्रा अन्नू एवं मुकेश शर्मा ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुधीर एस. हलवासिया, विरेन्द्र तिवारी, अमित पुरी, संयुक्ता भाटिया, मान सिंह, नरेश सोनकर, रागिनी रस्तोगी, मनीष शुक्ला, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, प्रभु जालान, कपिल सोनी, अवèोश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, शैलेन्द्र मौर्या, आशा पाठक, सूर्यमणि सिंह, प्रभावती सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, चन्द्रा रावत, शशि जोशी, आनन्द मौर्या, घनश्याम अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, राकेश मिश्रा, सविता सिंह, नगर कार्यसमिति, अस्थायी, विशेष, पदेन सदस्य, सहित नगर के मोर्चा - प्रकोष्ठ के अèयक्षसंयोजक तथा मण्डल अध्यक्ष एवं वार्ड अध्यक्ष उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in