Categorized | लखनऊ.

2 मार्च को होने वाली नरेन्द्र मोदी की महारैली को सफल बनाने का लक्ष्य

Posted on 13 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की द्वितीय कार्यसमिति बैठक महानगर मनिदर मार्ग सिथत श्याम सत्संग भवन पर सम्पन्न हुर्इ। कार्यसमिति का उदघाटन पूर्व महापौर पदमश्री एस.सी. राय एवं पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समापन लखनऊ लालजी टण्डन एवं विधायक कलराज मिश्रा ने किया। बैठक में राजनैतिक एवं संगठनात्मक प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। अघ्यक्षीय भाषण में महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने पार्टी द्वारा किये गये कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पदमश्री एस.सी. राय ने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा एवं नरेन्द्र मोदी को जिताना है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव का विगुल फूंक दिया है। देश मेें भारतीय जनता पार्टी प्रèाानमंत्री पद के उम्मीदवार नेरन्द्र मोदी की लहर चल रही है इस लहर के संन्देश को घर घर तक पहुंचाना है। पूर्व सांसद राजनाथ सिंह सूर्य ने कहा कि 1977 की तरह इस बार भी कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है। 4 राज्यों के परिणामों में कांग्रेस को आइना दिखा दिया है। 2014 का चुनाव देश को बनाने एवं बढ़ाने का है। देश का गौरव नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ेगा। मीडिया आम आदमी पार्टी के साथ क्यों जुटा है यह एक साजिश नजर आती है। देश में ही नही विदेश को भी नरेन्द्र मोदी से काफी आशा है। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक कलराज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिसिथतयां भाजपा चुनौतीपूर्ण है। केन्द्र की भ्रष्ट्राचारी सरकार का अन्त होने वाला है। यूपीए के दोनो कार्यकाल महगांर्इ, भ्रष्टाचार, घोटाले, आतंकवाद के लिये जाने जायेगें। उत्तर प्रदेश के गुण्डाराज से भी आम जनता त्रस्त है। आने वाला समय भाजपा का है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in