Categorized | लखनऊ.

मेगा परियोजनाओं को और आकर्षित बनाये जाने हेतु सरकार गंभीरता से विचार करेगी- आलोक रंजन

Posted on 09 January 2014 by admin

उ0प्र0 के अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंंंजन ने मेगा परियोजनाओं को और अधिक आकर्षक बनाने का आग्रह लेकर आये विभिन्न वाणिज्य संगठनों को आश्वस्त किया है कि उनके अनुरोध एवं सुझाव को सरकार के समक्ष रखा जायेगा और आग्रह किया जायेगा कि उन पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य  के अवस्थापना विकास की गति को तेज करने और रोजगार बढ़ाने के सरकार की प्रतिबद्धता के मददेनजर सकारात्मक निर्णय लिया जाये।
उल्लेखनीय है कि श्री आलोक रंजन से आज उनके लाल बहादुर शास्त्री भवन सिथत  कार्यालय कक्ष में भारतीय औधोगिक संघ (आर्इ0आर्इ0ए0), कानिफडेरेशन आफ इणिडयन इण्डस्ट्री (सी0आर्इ0आर्इ0), पी0एच0डी0, असोचैम उ0प्र0, फिक्की के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उ0प्र0 में औधोगिक निवेश के नये वातावरण के सृजन के लिए मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सकारात्मक प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि उ0प्र0 जनसंख्या और संसाधनों दोनों की दृषिट से एक समृद्ध और विशाल प्रदेश है, जहां नीतिगत समर्थन मिलने से पूंजी निवेश एक लाभकारी कार्य के रूप में परिणामदायी कार्य बन जाता है। परिसंघ प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान में सृजित वातावरण में मेगा परियोजनाओं में पूंजी निवेश को आकर्षित बनाये जाने हेतु किंचित नीतिगत सुझाव दिए गये ।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त से परिसंघों की भेंटवार्ता के दौरान सचिव औधोगिक विकास श्री धीरज साहू, विशेष सचिव औधोगिक विकास श्रीमती कंचन वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in