Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लायन सफारी के कार्योे की समीक्षा कर रहे थे ।

Posted on 08 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी ने निर्देश दिए हैं कि लायन सफारी के महत्वपूर्ण कार्यो के साथ-साथ लायन ब्रीडर सेन्टर की स्थापना आगामी 31 जनवरी तक गुणवत्ता के साथ अवश्य पूर्ण करा लिया जाय। उन्होने निर्देश दिये कि लायन सफारी के स्टाफ के रहने हेतु स्टाफ क्वाटरों के अवशेष कार्य आगामी 31 मार्च तक अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लायन सफारी का कार्य विश्व स्तरीय कराने के उददेश्य से अन्तर्राष्ट्रीय सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों से समन्वय किया जाय। लायन सफारी को केन्द्रीकृत करते हुए अन्य वन्य जीवों के सफारी को शुरू करने के प्रयास किए जायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लायन सफारी के कार्योे की समीक्षा कर रहे थे । उन्होने इकोलाजी के अनुसार हाथी गैण्डा, हिरण प्रजातियों, जेब्रा, कंगारू, आसिट्रच, जिराफ आदि पशुओं को रखे जाने की संभावनाओं को तलाश करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कंसलटेन्ट रखे जाने की कार्यवाही प्रारंभ की जाय।  उन्होनें कहा कि आगन्तुकों को आकर्षित कराने के लिए आकर्षक साइनेज युक्त पशु बाड़ों का विकास कराया  जाए। पर्यावरण एवं वन्यजीव परिचय केन्द्र, नेचर शांप, इन्टरएकिटव वेबसाइट, आकर्षक पम्पलेट ब्रोशर आदि तैयार कराया जाए।
श्री उस्मानी ने कहा कि लांयन सफारी के अन्तर्गत आधुनिक पशुचिकित्सालय को आधुनिक साज सज्जा एवं उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इनके संचालन हेतु पशुचिकित्सक व सम्बनिधत स्टाफ को उपयुक्त प्रशिक्षण दिया जाए। सफारी मे तैनात अधिकारी, पशुचिकित्सक, स्टाफ आदि के लिए उच्च कोटि के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। इसके लिये राष्ट्रीय  एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण, अध्ययन भ्रमण की व्यवस्था की जाए। उन्होने कहा कि लायन सफारी में प्रभावी वालेन्टीयर कार्यकम संचालित कराया जाए। उन्होने कहा कि आगन्तुकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, रेस्टोरेन्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिशिचत कराने के साथ-साथ जनसम्पर्क के समस्त आधुनिक आयामों का विकास कराया जाए। लांयन सफारी के उपयोग हेतु एक रेस्क्यू वाहन तथा दो आधुनिक एम्बुलेन्स की व्यवस्था करायी जाए, इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक साज सामान, वाहन, टूल्स, प्लान्ट, मशीनरी भी व्यवसिथत किया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण श्री बी एन गर्ग, प्रमुख सचिव वित्त श्री आनंद मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in