Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेष प्रभारी अमित शाह अपने तीन दिवासीय दौरे पर मंगलवार से लखनऊ में रहेंगे।

Posted on 07 January 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेष प्रभारी अमित शाह अपने तीन दिवासीय दौरे पर मंगलवार से लखनऊ में रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 7,8 और 9 जनवरी को लखनऊ में रह कर श्री शाह पार्टी की चुनावी गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तर पर अलग-अलग लोगों से विचार-विमर्ष करेंगे। श्री पाठक ने कहा कि अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक में प्रदेष की जनता को बांटती अखिलेष सरकारकी नीतियों के कारण सामान्य जन परेषान है। मुजफ्फरनगर और उसके आस-पास के र्इलाकों में आज भी 6000 से ज्यादा अज्ञात के नाम पर मुकदमें दर्ज है पुलिसिया उत्पीड़न जारी है। सरकार फर्जी मुकदमों की पड़ताल कर खत्म करने का प्रयास करने की बजाय एक बार फिर फूहड तुष्टीकरण पर उतारू है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेष यादव कह रहे है कि मुकदमा वापसी का कोर्इ प्रस्ताव नही है, जबकी सरकार के अपर महाधिवक्ता जफरयाव जीलानी कहते है कि मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेष यादव ने मुजफ्फरनगर से सम्बंधित सीडी सुनी है। उनमें इन नेताओं के किसी तरह के भड़काऊ भाषण देने की बात सामने नही आर्इ है। इसके चलते आगे की कार्यवाही की जा रही है। श्री पाठक ने सवाल किया कि भ्रमित सरकार को चला कौन रहा है? फैसले कौन ले रहा है? लगातार विरोधाभाषी बयान क्यो? जब सरकार के अपर महाधिवक्ता यह प्रमाण पत्र मीडिया मे देगे की इन नेताओं ने कोर्इ भड़काऊ भाषण नही दिया, तो फिर सरकारी अमला रिपोर्ट कैसी देगा समझा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in